लोकसभा चुनाव- अखिलेश यादव के निर्देश पर चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी तैयारियो में जुटी।

Spread the love

लोकसभा चुनाव- अखिलेश यादव के निर्देश पर चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी तैयारियो में जुटी।

लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी तैयारियो में जुटी गई है, ऐसे में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के द्वारा नामित किए गए 21 नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित करने का कार्यक्रम आज समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित किया गया।जिसमे बतौर मुख्य अतिथि के रूप मे फैजाबाद लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार विधायक अवधेश प्रसाद के द्वारा इन सभी को फूल माला पहनकर सम्मानित किया।इस दौरान अवधेश प्रसाद ने कहा कि रामनगरी अयोध्या से ही इंडिया गठबंधन की जीत की शुरुआत होगी और उत्तर प्रदेश के सभी 80 सीटों पर इंडिया गठबंधन का ही प्रत्याशी जीतेगा।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण किसान,नौजवान,बेरोजगार, महिलाएं सभी वर्ग परेशान है। आज जनता उम्मीद भरी निगाहों से अखिलेश यादव की तरफ देख रही है।तो वही जिला पंचायत सदस्य राजा मानसिंह को समाजवादी पार्टी ने युवजन सभा का राष्ट्रीय सचिव बनाया है।इस मौके पर सपा के जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव छोटे लाल यादव,सरोज यादव,जय सिंह राणा, राम जी पाल सहित बड़ी संख्या में सपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या: राममंदिर ट्रस्ट के महासचिव का दावा- 18 महीने में 6 करोड़ श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन
  • Related Posts

    अयोध्या: लखनऊ अयोध्या हाइवे पर श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, घायल यात्री बोला- लहराकर चला रहा था चालक, 20 घायल

    Spread the love

    Spread the love   कानपुर से अयोध्या आ रहे श्रद्धालुओं की बस लखनऊ – अयोध्या हाईवे पर रौनाही के सत्तीचौरा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें 20 श्रद्धालु घायल…


    Spread the love

    UP: राज्य में एक साथ 66 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, बदले गए 60 से अधिक एसडीएम,देखे पूरी लिस्ट..

    Spread the love

    Spread the love   उत्तरप्रदेश सरकार ने रविवार की रात 66 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें से  60 से अधिक तबादले  उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) के हुए हैं।  यह तबादले…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *