हल्द्वानी: अवैध अतिक्रमण ढहाने गई पुलिस पर हुआ पथराव, थाना फूंका, रामनगर कोतवाल समेत 50 पुलिसकर्मी घायल

हल्द्वानी: अवैध अतिक्रमण ढहाने गई पुलिस पर हुआ पथराव, थाना फूंका, रामनगर कोतवाल समेत 50 पुलिसकर्मी घायल

हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में गुरुवार को बवाल हो गया। मलिक के बगीचे में अवैध कब्जे तोड़ने गई नगर निगम और पुलिस की टीम पर स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया। इसमें रामनगर कोतवाल समेत 50 से अधिक पुलिस कर्मी घायल हो गए। उपद्रवियों ने नगर निगम की जेसीबी तोड़ दी और पुलिस जीप, ट्रैक्टर समेत कई वाहनों पर आग लगा दी। छतों पर मौजूद युवा लगातार पथराव कर रहे हैं। पुलिस ने भी बचाव में पथराव किया और कई राउंड आंसू गैस के गोले भी दागे। देर शाम उपद्रवियों ने बनभूलपुरा थाना फूंक दिया। वहीं शाम तक जारी आगजनी की घटना के बीच पुलिस को उपद्रवियों को भगाने के लिए पैर में गोली मारने के आदेश भी जारी हो गए। इसी बीच फायरिंग में एक व्यक्ति को गोली लगने की सूचना है।
नगर निगम ने बनभूलपुरा के इंदिरा नगर इलाके में मलिक के बगीचे में बने मस्जिद और मदरसे को तोड़ने की बृहस्पतिवार की दोपहर से तैयारी शुरू कर दी थी। दोपहर ढाई बजे तक कोतवाली के बाहर हल्द्वानी के आसपास के थानों की फोर्स और तीन बस रिजर्व पुलिस की पहुंच गई थी। शाम को पुलिस फोर्स के साथ टीम ने अतिक्रमण ढहाने पहुंची। इसका स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। <strong>हल्द्वानी: अवैध अतिक्रमण ढहाने गई पुलिस पर हुआ पथराव, थाना फूंका, रामनगर कोतवाल समेत 50 पुलिसकर्मी घायल</strong>
प्रदर्शनकारियों ने मौके पर मौजूद नगर निगम की जेसीबी भी तोड़ दी। इससे करीब 15 मिनट तक काम रुका रहा। इस बीच दूसरे जिलों से और फोर्स बुला ली गई। इस बीच दोबारा अतिक्रमण टीम ने ढहाना शुरू किया लोगों ने फिर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। नगर निगम के ट्रैक्टर को पलट दिया। उपद्रवियों को रोकने के लिए पुलिस को कई राउंड आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इसके बाद भी पथराव जारी रहा।

और पढ़े  दोस्ती से दुश्मनी तक: दोस्त ने बहाया हरदीप का खून...पत्नी ने मिटाए सबूत, पिस्टल से ही की हत्या
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…