अयोध्या: 1600 किमी साइकिल चलाकर रामलला के दर्शन के लिये रामभक्तों का दल पहुंचा अयोध्या.

अयोध्या: 1600 किमी साइकिल चलाकर रामलला के दर्शन के लिये रामभक्तों का दल पहुंचा अयोध्या.

अयोध्या में चल रहे भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का आज तीसरा दिन है।22 जनवरी को पूर्ण शास्त्रोक विधि से वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान रामलला अपने नव निर्मित गर्भ गृह में विराजमान होंगे।इस दौरान होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह की अगुवाई जहाँ देश के प्रधानमंत्री करेंगे तो लगभग 51 देशों के राजनयिकों सहित देश के भी अपने अपने क्षेत्र के विशिष्ट लोगों के साथ लगभग चार हजार से संतो के शामिल होने की उम्मीद है।
हलांकि ट्रस्ट और शासन प्रशासन द्वारा लोगों से से अपील की जा रही है कि लोग इस दिन अयोध्या न आकर अपने अपने घरों और क्षेत्रीय मंदिरों में उत्सव मनायें पर भगवान के प्रति लोगों का असीम प्रेम उनको अयोध्या आने के लिये विवश कर दे रहा है और रामभक्त लगातार अयोध्या पहुंच रहे हैं।इसी क्रम में लगभग 1600 किमी साइकिल चलाकर रामभक्तों का एक दल पुणे महाराष्ट्र से अयोध्या पहुंचा।बातचित करने पर भक्तों ने कहा कि 500 वर्षों की प्रतीक्षा अब समाप्त हो रही है तो हम सबने यह संकल्प लिया था कि हम साइकिल से अयोध्या जायेंगे।हमारे साथ एक दर्जन से अधिक लोग हैं पर यात्रा शुरु करते वक्त हम सब एक दूसरे को जानते तक नहीं थे हमारी मुलाकात इसी साइकिल यात्रा के दौरान हुई ।हम चाहते हैं कि जिस तरह से अपरिचित होते हुये भी आज हम एक हो गये हैं उसी तरह देश के भी तमाम लोगों को इस अवसर पर एक हो जाना चाहिये।

और पढ़े  लखनऊ: बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री अस्पताल में भर्ती
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…