अखंड भारत के लिए अयोध्या में होगा 1008 कुण्डी महायज्ञ

अखंड भारत के लिए अयोध्या में होगा 1008 कुण्डी महायज्ञ

धर्मनगरी अयोध्या जो हमेशा उपेक्षित रही आज उस राम कि नगरी पर पुरे विश्व कि निगाहे बानी हुई है।आगामी 22 जनवरी को होने वाले प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व ही राम मंदिर मामले में अहम् भूमिका निभाने वाले पद्मविभूषित तुलसीपीठाधीस्वर जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य 14 जनवरी को अयोध्या आ रहे है। यहाँ उनके शिष्यों द्वारा कई आयोजन किए जायेंगे। जगतगुरु के शिष्यों द्वारा इस बार 75 वां जन्मोत्सव अयोध्या में अमृत महोत्सव के रूप में आयोजित किया गया है। इस आयोजन में रामभद्राचार्य महाराज द्वारा श्रीराम कथा कही जाएगी। 9 दिवसीय कथा में देश विदेश की कई बड़ी हस्ती, फ़िल्मी सितारों से लेकर कवी व भारत के बहुचर्चित साधु-संत नजर आएंगे। इसके साथ ही आयोजन के स्थल को किले नुमा आकृति प्रदान कर 1008 कुण्डी हनुमत महायज्ञ के माध्यम से अखंड भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए 2016 यजमान द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ वैदिक आचार्यों की उपस्तिथि में लगभग सवा करोड़ मन्त्रों की आहुति प्रदान की जाएगी। अयोध्या धाम के परिक्रमा मार्ग पर इस कार्यक्रम का आयोजन 14 से 22 जनवरी तक चलेगा।

और पढ़े  बड़ी वारदात: बीच रोड पर काटा युवती का गला, हालत गंभीर, एकतरफा प्यार में सिरफिरे ने की वारदात
  • Related Posts

    रुदौली- विधायक रामचंद्र यादव की बड़ी सौगात, लगभग साठ लाख से बने पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण

      ग्रामीण बच्चों को बेहतर पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में रुदौली विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। विधायक रामचंद्र यादव ने बुधवार को…

    अंकित हत्याकांड: पूरे गिरोह में कौन-कौन शामिल? सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, पंचायत में हर पहलू पर चर्चा

    हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर बृहस्पतिवार को बंतीखेड़ा गांव में बुलाई पंचायत में लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया, लेकिन साथ ही कहा कि पुलिस हत्याकांड…