भाजपाइयों ने लोकतंत्र सेनानियों का किया सम्मान समारोह

इंदिरा गांधी द्वारा 25 जून को आपातकाल लगाए जाने के विरोध में भाजपाइयों ने मनाया काला दिवस

कालपी जालौन।

इंदिरा गांधी द्वारा देश में 25 जून को आपातकाल लगाए जाने की घोषणा की थी जिसको लेकर भाजपाई इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाते हैं। इस अवसर पर भाजपा नगर इकाई ने कालपी के लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान कर इस दिन को याद किया।

भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष अमित पांडे की अगुवाई में स्थानीय राधे गार्डन में लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें विधायक एवं लोकतंत्र सेनानी नरेंद्र पाल सिंह जादौन, लोकतंत्र सेनानी रमेश तिवारी, लोकतंत्र सेनानी लल्लू राम गुप्ता, लोकतंत्र सेनानी सत्य प्रकाश बिश्नोई, एवं लोकतंत्र सेनानी मोहन तिवारी का भाजपा के लोगों द्वारा अंग वस्त्र पहनाकर एवं माल्यार्पण कर अभिनंदन व सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष अमित पांडे, सभासद सुनील गुप्ता, सत्येंद्र चौहान, सुरजीत सिंह चौहान, गुलाब शुक्ला, संतोष राठौर, कन्हैया गुप्ता, अमरदीप पांडे, संजय सोनकर, अवधेश तिवारी आदि लोगों ने लोकतंत्र सेनानियों का साल पहनाकर एवं माला पहनाकर सम्मान किया।

और पढ़े  UP- श्रमिकों को दिवाली से पहले तोहफा, न्यूनतम मजदूरी के साथ महंगाई भत्ते की नई दरें लागू, जानिए बदलाव
  • Related Posts

    जेल से बाहर आएंगे आजम खां!: सपा नेता और उनके बेटे अब्दुल्ला के रिहाई के परवाने जारी, HC से मिली जमानत

    दो पैनकार्ड मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की रिहाई का रास्ता साफ हो गया। एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में…

    23वीं मंजिल से गिरकर बाप-बेटे की मौत: सचिवालय में अफसर थे रणदीप, गीली रेलिंग से उजड़ा परिवार, दर्दनाक कहानी

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित हाईराइज सोसाइटी में बालकनी से पूजा के लिए फूल तोड़ते समय 23वीं मंजिल से गिरे 11 वर्षीय बेटे को बचाने में पिता भी नीचे गिर गए।…