अयोध्या- 41.70 किमी के रौनाही-ड्योढी-अमानीगंज -खंडासा-हलियापुर मार्ग को प्रमुख जिला मार्ग घोषित किया गया

Spread the love

अयोध्या- 41.70 किमी के रौनाही-ड्योढी-अमानीगंज -खंडासा-हलियापुर मार्ग को प्रमुख जिला मार्ग घोषित किया गया

सांसद लल्लू सिंह की पहल पर…

41.70 किमी के रौनाही-ड्योढी-अमानीगंज -खंडासा-हलियापुर मार्ग को प्रमुख जिला मार्ग घोषित किया गया
– अब इन सड़कों का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। वर्तमान में इन सड़कों की स्थिति काफी खराब थी। जिससे लोगों को इन पर आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लोगों की दिक्कतों को देखते हुए सांसद लल्लू सिंह द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इन सड़कों के सुदृढ़ीकरण व चौड़ीकरण का अनुरोध किया था। सांसद के अनुरोध पर 3 जनवरी को शासन ने रौनाही से ड्योढी 9.4 किमी, ड्योढ़ी से अमानीगंज 15.2 व अमानीगंज-खंडासा वीसा का पुरवा होते हुए हलियापुर 17 किमी के मार्ग को प्रमुख जिला मार्ग घोषित किया है। इन सड़कों को जिला प्रमुख सम्पर्क मार्ग घोषित करने पर सांसद लल्लू सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद का आभार व्यक्त किया है।


Spread the love
और पढ़े  दुपट्टे से गला कसकर भतीजी को मारा, फिर पैरों में ठोंकी तीन-तीन कील, बोला- चुड़ैल न बने इसलिए किया टोटका
  • Related Posts

    गाजियाबाद में डबल मर्डर- हैवान पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट, दूसरी बेटी अस्पताल में भर्ती

    Spread the love

    Spread the loveखोड़ा थाना क्षेत्र के लोकप्रिय विहार की गली नंबर-3 में शुक्रवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की…


    Spread the love

    पान मसाला कारोबार में 185 करोड़ की टैक्स चोरी, चित्रकूट-बांदा में छापेमारी, 17 गिरफ्तारियां

    Spread the love

    Spread the loveजीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) की लखनऊ क्षेत्रीय इकाई ने चित्रकूट और बांदा में पान मसाला, सुगंधित जर्दा और गुटखा के अवैध उत्पादन व कर चोरी से जुड़े नेटवर्क…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *