कैसे पहुंचे अयोध्या धाम:- कैसे पहुंचे सड़क-रेल और हवाई मार्ग से अयोध्या? जानें किस तरह ट्रेन-बस और फ्लाइट के बारे में सबकुछ

Spread the love

कैसे पहुंचे अयोध्या धाम:- कैसे पहुंचे सड़क-रेल और हवाई मार्ग से अयोध्या? जानें किस तरह ट्रेन-बस और फ्लाइट के बारे में सबकुछ

पवित्र नगरी अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की भव्य प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसी ऐतिहासिक दिन को नवनिर्मित मंदिर में रामलला विराजमान होंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे। आम श्रद्धालु उद्घाटन के अगले दिन यानी 23 जनवरी से रामलला के दर्शन कर पाएंगे। प्रधानमंत्री ने सुरक्षा और व्यवस्था के मद्देनजर देशवासियों से अपील की है कि वो 22 जनवरी को अयोध्या आने का प्रयास न करें। इसकी जगह जब अयोध्या में प्रभु श्रीराम विराजमान हों, तो सभी लोग दीपावली मनाएं और अपने अपने घरों में श्रीरामज्योति जलाएं।

इस बीच, श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके तहत जहां पुनर्निर्मित रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट का उद्घाटन किया गया है तो वहीं कई नई बसें भी शुरू की गई हैं। आइए जानते हैं कि राम मंदिर के दर्शन के लिए अयोध्या कैसे पहुंचा जा सकता है? देश के विभिन्न हिस्सों से यातायात के साधन क्या हैं? सड़क, रेल और हवाई रास्ते से पवित्र नगरी कैसे पहुंचा जा सकता है?

सड़क मार्ग से कैसे पहुंचे अयोध्या?-
अयोध्या कई प्रमुख शहरों और कस्बों से सड़क मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है। प्रमुख शहरों से सड़क मार्ग द्वारा दूरी देखें तो अयोध्या से लखनऊ की दूरी 134 किमी है। वहीं, गोरखपुर से इसकी दूरी 147 किमी, झांसी से 441 किमी, प्रयागराज से 166 किमी और वाराणसी से 209 किमी है।

और पढ़े  CM Yogi ने की ये बड़ी घोषणाएं- वृंदावन में बनेगा रोपवे, आगरा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का पल नजदीक आते ही यूपी रोडवेज ने पर्यटकों और श्रद्धालुओं को अयोध्या पहुंचाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेश के लखनऊ परिक्षेत्र ने 50 स्पेशल बसें अयोध्या के लिए चलाने की घोषणा की है। वाराणसी परिक्षेत्र ने अयोध्या के लिए नई बसों का चलाने का निर्णय लिया है।

वहीं, अयोध्या डिपो की 120 बसें विभिन्न मार्गों पर दौड़ रही हैं। किसी एक क्षेत्र में जाने वाले लोगों की भीड़ होने पर तत्काल वहां के लिए बस उपलब्ध कराने की तैयारी है। वर्तमान में वाराणसी मार्ग पर अयोध्या डिपो की आठ, जबकि लखनऊ के लिए 16 बसें चल रही हैं।

ट्रेन के जरिए राम नगरी पहुंचने के साधन क्या हैं?-
अयोध्या उत्तर रेलवे के मुगल सराय-लखनऊ मुख्य मार्ग पर स्थित है। कई गाड़ियों के द्वारा देश के विभिन्न भागों से आप यहां पहुंच सकते हैं। अयोध्या में इसका खुद का रेलवे स्टेशन है जो राम मंदिर से लगभग 800 मीटर दूर स्थित है। अयोध्या में बने पुनर्निर्मित रेलवे स्टेशन का हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने उद्घाटन किया था, जिसे नया नाम ‘अयोध्या धाम’ दिया गया था।

राम मंदिर के उद्घाटन से पहले शहर के लिए कई रेल सेवाएं शुरू हो गई हैं या शुरू होने जा रही हैं। इसी कड़ी में अयोध्या धाम स्टेशन से आनंद विहार के लिए बीते शनिवार को वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई गई। यह दोपहर 12.12 बजे अयोध्या कैंट से रवाना होकर 2.37 बजे चारबाग पहुंची। वंदे भारत एक्सप्रेस (22425) में लखनऊ से आनंदविहार का चेयरकार का किराया 1410 व एग्जीक्यूटिव क्लास का 2595 रुपये है, जो शताब्दी के अनुभूति क्लास कोच से भी महंगा है। कैटरिंग का शुल्क किराये में शामिल है। चेयरकार में यह 308 व एग्जीक्यूटिव क्लास में 369 रुपये है। ट्रेन बुधवार को छोड़कर अन्य दिनों में चलेगी।

और पढ़े  26 जुलाई का सार्वजनिक अवकाश रद्द, आगरा दौरे पर CM योगी, 53 परियोजनाओं को देंगे हरी झंडी

वायु मार्ग से अयोध्या पहुंचने के लिए कहां से मिलेंगी उड़ानें?-
अयोध्या के लिए सभी दिशाओं से उड़ान का शेड्यूल तय हो गया है। 6 जनवरी से इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस से उड़ान की तारीखें तय हो गई हैं। बीते शनिवार को पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का लोकार्पण कर दिया। एयरपोर्ट से विमानों का आना जाना शुरू हो गया। 6 जनवरी से एयरपोर्ट विमानों से आवाजाही शुरू हो जाएगी। जानकारी के मुताबिक, शहर के लिए देश की हर दिशा से जहाज आने जाने की संभावना है। इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस से उड़ाने अलग-अलग तारीखों से शुरू होंगी।

प्रस्तावित उड़ान
इंडिगो की फ्लाइट 6 जनवरी से दिल्ली और अयोध्या के बीच नियमित उड़ान करेगी। 11 जनवरी को अहमदाबाद और अयोध्या के बीच सप्ताह में तीन दिन उड़ान का शेड्यूल बताया गया है। इंडिगो 15 जनवरी को मुंबई से अयोध्या के लिए उड़ान शुरू करेगी। मुंबई से अयोध्या के लिए फ्लाइट दोपहर 12:30 बजे उड़ान भरकर 2:45 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेगी। अयोध्या से जहाज 3:15 बजे उड़ान भरकर 5:40 बजे मुंबई पहुंचेगा। उड़ान सेवा हफ्ते के सातों दिन संचालित होगी।

एयर इंडिया एक्सप्रेस 17 जनवरी से अयोध्या के लिए वन स्टॉप यात्रा शुरू करेगी। एयरलाइंस का विमान दक्षिण में बंगलूरू से अयोध्या के लिए 8:05 बजे उड़ान भर कर 10:35 बजे अयोध्या पहुंचेगा। अयोध्या से यह दोपहर बाद 3:40 बजे उड़ान भरेगा और 6:10 बजे बंगलूरू पहुंचेगा। सप्ताह में तीन दिन इसका शेड्यूल है। अयोध्या से 11:05 बजे विमान उड़ान भरकर 12:50 बजे कोलकाता पहुंचेगा। कोलकाता से दोपहर 01:25 बजे उड़ान भरकर 3:10 पर अयोध्या पहुंचेगा।

और पढ़े  HC का बड़ा आदेश- 24 अगस्त तक जिले के किसी भी अदालत परिसर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे चार वकील

Spread the love
  • Related Posts

    HC का बड़ा आदेश- 24 अगस्त तक जिले के किसी भी अदालत परिसर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे चार वकील

    Spread the love

    Spread the loveलखनऊ जिला न्यायालय परिसर में 21 जुलाई को हुई हिंसा के मामले में हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने स्वतः संज्ञान लेते हुए चार अधिवक्ताओं के 24 अगस्त तक…


    Spread the love

    20 लाख लाख बुनकर परिवारों को बड़ी राहत देने की तैयारी में UP सरकार,इसमें मिलेगी चार गुना की छूट

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश के करीब 20 लाख बुनकर परिवारों को बड़ी राहत देने की तैयारी है। योगी सरकार अटल बिहारी वाजपेयी पॉवरलूम बुनकर विद्युत फ्लैट रेट योजना का दायरा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *