हल्दूचौड़: शीतल शर्मा मिस व कोमल थापा मिसेज कुमाऊ बने।

हल्दूचौड़: शीतल शर्मा मिस व कोमल थापा मिसेज कुमाऊ बने।

आदर्श प्राथमिक पाठशाला हल्दूचौड़ में सोमवार को पंखुड़ियॉ सांस्कृतिक, पर्यावरण एवं दिव्यांग कल्याण समिति के तत्वाधान में दो दिवसीय राज्य स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव व प्रतियोगिता पंखुड़ियॉ-2023(सीजन-13) में दूसरे दिन देर शाम तक चले मिस एण्ड मिसेज कुमाऊ प्रतियोगिता में शीतल शर्मा ने जीता मिस कुमाऊ का ताज, जबकि प्रथम रनर अप-रवनीत कौर व द्धितीय रनर अप-जीतिका कौर बनी।
वहीं मिसेज कुमाऊ प्रतियोगिता में कोमल थापा ने जीता मिसेज कुमाऊ का ताज, जबकि प्रथम रनर अप-ममता बिष्ट व द्धितीय रनर अप-मीना थापा बनी।
कार्यक्रम में किड्स रैम्प वॉक व मेहंदी प्रतियोगिता भी हुई।
निर्णायक-शीतल राघवन बिष्ट व इंजा मुश्रिफ थी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता-ग्राम प्रधान दीपा रोहित बिष्ट ने की, जबकि संचालन-रिम्पी बिष्ट, आलिया सिद्दकी व नेहा बिष्ट ने किया।
इस दौरान मुख्य अतिथि विद्यायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्जवलन कर शुभारम्भ करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से क्षेत्र का सांस्कृतिक व सामाजिक विकास होता है, और समाज में जागरूकता आती है, तथा बच्चो की छिपी हुई प्रतिभा बाहर आती है।
कार्यक्रम के दौरान पंखुड़ियाँ सदस्य पवन पाठक को लाइफ टाइम अचीवमेन्ट एवार्ड से नवाजा गया।
यहां कुमाऊनी कॉमेडियन गणेश भट्ट ने अपनी कॉमेडी से सभी को खूब हंसाया।
यहां जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला, विक्की योगी, प्रमोद बमेटा, राजेन्द्र सिंह अधिकारी, कॉस्तुभ चन्दौला, योगेश बुधलाकोटी, दीप्ति जोशी, सुमित बिष्ट, प्रियंका गोस्वामी, डॉली अग्रवाल, सोनी मिश्रा, राजेन्द्र प्रसाद, पंकज गोस्वामी, मेघा त्रिपाठी, दीपांशु जोशी, हरीश भाकुनी, गंगा राणा, ललित मोहन तिवारी, पुष्पेंद्र चंचल, मोनिका सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

और पढ़े  नैनीताल: जिला पंचायत में सरकारी फाइलें अभियंताओं के घर मिलीं, रिकॉर्ड व्यवस्था पर बड़ा सवाल, हिसाब-किताब गायब
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…