लालकुआं: रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 और 3 के बीच संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव ।

Spread the love

लालकुआं: रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 और 3 के बीच संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव ।

लालकुआं के रेलवे स्टेशन स्थित प्लेटफार्म नंबर दो और तीन के बीच संदिग्ध अवस्था में युवक का शव मिला, जीआरपी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया, वहीं मृतक की शिनाख्त बदायूँ निवासी सद्दीक खाँ के रूप में हुई।
यहां मामले कि जानकारी देते हुए जीआरपी चौकी प्रभारी कीर्ति राय ने बताया कि रेलवे स्टेशन लालकुआं के प्लेटफार्म नंबर दो और तीन के मध्य एक व्यक्ति के अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना स्टेशन मास्टर लालकुआं के माध्यम से जीआरपी चौकी को प्राप्त हुई, जिस पर चौकी से अपर उप निरीक्षक चंद्रशेखर उपाध्याय ने मय फोर्स के मौके पर जाकर जांच पड़ताल की, मौके पर मौजूद रेलवे हॉस्पिटल लालकुआं के डॉक्टर डॉ सीएस पांगती द्वारा उक्त ब्यक्ति जाँच के उपरांत मृत घोषित किया, तत्पश्चात मौके पर जीआरपी पुलिस द्वारा पंचायत नामा कर शव को पोस्टमार्टम हेतु सुशीला तिवारी हॉस्पिटल हल्द्वानी भेजा गया, मृतक की शिनाख्त सद्दीक खाँ, पुत्र साबिर अली खाँ, उम्र 34 वर्ष, निवासी बेहटा डम्बरनगर बदायूं उत्तर प्रदेश के रूप में की गई।


Spread the love
और पढ़े  उत्तरकाशी: भूस्खलन से बंद मसूरी-दून मार्ग आज खुला, हल्के वाहनों की आवाजाही शुरू, यमुनोत्री हाईवे बंद
  • Related Posts

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love

    देहरादून- 7 महीने तक सूचना न देने पर नायब तहसीलदार पर 25 हजार का जुर्माना, जांच के आदेश

    Spread the love

    Spread the loveआरटीआई से मांगी गई जानकारी उपलब्ध न कराने पर सूचना आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए विकासनगर के नायब तहसीलदार ग्यारू दत्त जोशी पर 25 हजार रुपये का…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *