अयोध्या:- रामलला के दर पर लगा मुख्यमंत्री योगी का दरबार,14 प्रस्तावों पर हुई चर्चा।

Spread the love

अयोध्या:- रामलला के दर पर लगा मुख्यमंत्री योगी का दरबार,14 प्रस्तावों पर हुई चर्चा।

रामनगरी अयोध्या में पहली बार योगी की कैबिनेट की बैठक राम कथा संग्रहालय में संपन्न हुई। यहां बैठक सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई।इस बैठक के बाद सीएम योगी ने कैबिनेट बैठक के निर्णयों की जानकारी दी।बैठक में 14 प्रस्तावों पर चर्चा हुई। सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या आकर्षण का केंद्र बनी है।बता दे कि इससे पहले, सीएम योगी सुबह 11 बजे अयोध्या स्थित रामकथा पार्क पहुंचे। उनके नेतृत्व में मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों ने हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया। इसके बाद रामलला के दरबार में पहुंचे।

दर्शन पूजन के बाद राम कथा संग्रहालय मे मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या आकर्षण का केंद्र बनी है।उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ा है। यूपी सरकार की पूरी कैबिनेट अयोध्या धाम आई है। उत्तर प्रदेश के विकास को लेकर आज अहम बैठक हुई। केंद्र और राज्य सरकार की 30,500 करोड़ रुपये से ज्यादा की 178 योजनाएं पहले से ही अयोध्या में चल रही हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज कैबिनेट बैठक में 14 महत्वपूर्ण प्रस्ताव लाए गए। पहला प्रस्ताव उत्तर प्रदेश में अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण की स्थापना का था। हमने राज्य स्तर पर इस प्राधिकरण को बनाने का निर्णय लिया है।योगी सरकार की अयोध्या में हुई पहली कैबिनेट बैठक में राम नगरी के विकास के लिए कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमारा संकल्प है कि अयोध्या को विश्व मानचित्र पर नई पहचान मिले इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और आज भी कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। बैठक में अयोध्याजी तीर्थ क्षेत्र विकास परिषद के गठन को मंजूरी दी गई है।

और पढ़े  अयोध्या- नववर्ष पर श्रीराम मंदिर के शिखर पर नया ध्वज आरोहित

Byte- योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश


Spread the love
  • Related Posts

    फरसा वाले बाबा- हाथ में 15 किलो का हथियार, रात में निकलते थे गोतस्करों को पकड़ने, कई बार हुए जानलेवा हमले

    Spread the love

    Spread the loveहाथ में 15 किलो का फरसा, रात में सड़कों पर गश्त और गो तस्करी के खिलाफ सख्त तेवर, यही पहचान थी चंद्रशेखर बाबा की, जिन्हें पूरा ब्रज क्षेत्र…


    Spread the love

    एचपीसीएल Murder Case: बदायूं में हत्यारोपी अजय प्रताप सिंह और उसके साथियों पर लगेगा गैंगस्टर,  संपत्ति होगी जब्त

    Spread the love

    Spread the loveबदायूं के सैंजनी गांव स्थित एचपीसीएल प्लांट में दो अधिकारियों की हत्या के मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह व उसके साथियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर अवैध तरीके…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *