मशहूर फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत पहुंची रामनगरी अयोध्या ।

Spread the love

मशहूर फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत पहुंची रामनगरी अयोध्या ।

मशहूर फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत आज रामनगरी अयोध्या पहुंची।यहां उन्होंने रामलला का दर्शन-पूजन कर मंदिर निर्माण को देखा। मंदिर के पुजारी संतोष तिवारी ने प्रसाद और रामनामा वस्त्र देकर अभिनेत्री का स्वागत किया। अभिनेत्री ने कहा कि कई सारे महान लोगों की मंदिर को देखने के लिए जान चली गईं।राम मंदिर के लिए कारसेवकों ने अपनी जान दी है। 600 साल का संघर्ष यदि साकार हो रहा है तो मोदी सरकार की वजह से..योगी आदित्यनाथ ने भी राम मंदिर के लिए बहुत ज्यादा संघर्ष किया है..सृष्टि के नायक की जन्मभूमि जिसकी करोड़ों लोगों से आस्था जुड़ी है।

हिंदुओं के लिए सबसे बड़ा तीर्थ स्थान अयोध्या है। उन्होंने कहा कि भव्य मंदिर जिसकी सदियों से हिंदू कामना करते आए है उसको हम लोग देखेंगे।अयोध्या सनातन संस्कृति की पूरे विश्व में खूबसूरत पहचान बन जाएगा। वही 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कहा यह सौभाग्यपूर्ण दिन आ रहा है। कंगना ने कहा कि हमारी फिल्म तेजस्व में राम मंदिर की अहम भूमिका है।जिसके लिए हम लोग अयोध्या आए हैं। उन्होंने जय श्री राम के साथ कंगना ने मीडिया से अभिवादन किया।

Byte-कंगना रनौत,फिल्म अभिनेत्री


Spread the love
और पढ़े  बच्ची से दरिंदगी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज घायल
  • Related Posts

    राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय का बयान दर्ज,डॉ. अनिल मिश्रा समेत 80 अन्य को नोटिस

    Spread the love

    Spread the loveराममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सोमवार को पुलिस ने राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव रहे चंपत राय का बयान दर्ज किया। इसके साथ ही ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा,…


    Spread the love

    राममंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में बड़ा खुलासा: ऊपर से थे मामला रफा-दफा करने के निर्देश, तब शुरू हुई लीपापोती

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में एक बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल, चोरी का मामला सामने आने के बाद ट्रस्ट के कुछ पदाधिकारियों ने दिल्ली में बैठे शीर्ष…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *