दिवाली से पहले जगमगाएगी अयोध्या, राम पैड़ी पर रोज लाइट एंड साउंड के शो होंगे, योगी सरकार ने शुरू की तैयारी

दिवाली से पहले जगमगाएगी अयोध्या, राम पैड़ी पर रोज लाइट एंड साउंड के शो होंगे, योगी सरकार ने शुरू की तैयारी

दिवाली से पहले अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव को लेकर योगी सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अयोध्या में इस बार दीपोत्सव का सातवां साल है। इस बार दीपोत्सव का मुख्य आयोजन 11 नवम्बर को होगा।
दिवाली से पहले जगमगाएगी अयोध्या, राम पैड़ी पर रोज लाइट एंड साउंड के शो होंगे, योगी सरकार ने शुरू की तैयारी
दिवाली से पहले अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव को लेकर योगी सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अयोध्या में इस बार दीपोत्सव का सातवां साल है। इस बार दीपोत्सव का मुख्य आयोजन 11 नवम्बर को होगा। इस दीपोत्सव को भी यादगार बनाने के लिए नये इवेंट जोड़ने की तैयारी है। इस दीपोत्सव से अयोध्या की राम पैड़ी पर प्रतिदिन लाइट एण्ड साउंड शो कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। पर्यटन विभाग की ओर से प्रस्तावित इस योजना को शासन की हरी झंडी मिल गई है। राम पैड़ी पर नागेश्वर नाथ मंदिर के पश्चिम स्थाई कालम निर्माण के लिए उत्खनन का काम शुरू कर दिया गया है।
जिला प्रशासन के निर्देश पर कालम निर्माण की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) को सौंपी गई है। यूपीपीसीएल के परियोजना प्रबंधक दिलीप गौड़ कि जर्मन हैंगर की तरह स्टील के दो कालम खड़े किए जाएंगे जिनकी ऊंचाई करीब 65 फिट होगी। बताया गया कि इसके बीच पर्दा लगाया जाएगा। इस पर्दे की चौड़ाई 30 फिट व लंबाई दो सौ फिट होगी। उन्होंने बताया कि राम पैड़ी के मंदिरों पर गुबंद की ऊंचाई करीब 25 फिट है इसलिए पर्दा उससे ऊपर 30 फिट पर लगेगा। बताया गया कि करीब 20 करोड़ की लागत से प्रस्तावित इस योजना में सम्बन्धित एजेंसी के द्वारा यहां सूर्य कुंड की तर्ज पर प्रतिदिन लाइट एण्ड साउंड शो का कार्यक्रम किया जाएगा।
पर्यटन विभाग के उपनिदेशक राजेन्द्र प्रसाद का कहना है कि पिछले साल यह योजना प्रस्तावित की गई थी लेकिन योजना पर सैद्धांतिक सहमति हो चुकी है लेकिन बजट आवंटन का कोई शासनादेश नहीं निर्गत हुआ है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम सायं दो घंटे के लिए प्रस्तावित किया गया था जो कि नि: शुल्क होना है। फिलहाल योजना की जिम्मेदारी यूपीपीसीएल को दिए जाने के बारे में उन्होंने अनभिज्ञता जताई। उन्होंने बताया कि इस योजना को लेकर अयोध्या विकास प्राधिकरण की ओर से भी प्रस्ताव भेजा गया था। इस बारे में विकास प्राधिकरण सचिव सत्येन्द्र सिंह व उपाध्यक्ष विशाल सिंह से सम्पर्क का प्रयास किया गया लेकिन बातचीत नहीं हो सकी।

और पढ़े  UP 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य: सीएम योगी बोले- 2017 के पहले नहीं थीं बुनियादी सुविधाएं और अवसर
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…