बिना भेदभाव के गरीबों तक पहुंच रही सरकारी मदद

Spread the love

बिना भेदभाव के गरीबों तक पहुंच रही सरकारी मदद

रामचंद्र यादव विधायक ने रात्रि चौपाल लगाकर सुना जन शिकायतें,दी योजनाओं की जानकारी

अयोध्या-
बगैर जाति, धर्म और लिंग का भेदभाव किये सभी सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुँच रहा है।गांव के हर व्यक्ति तक योजना आसानी से पहुँचे इसी उद्देश्य से पिछले कई दिनों से लगातार अलग अलग गांवो में रात्रि चौपाल कार्यक्रम चलाया जा रहा है।विधायक ने कहा कि रात्रि चौपाल का उद्देश्य यह है कि गरीब सारा दिन मेहनत मजदूरी के सिलसिले में घर से बाहर रहता है और रात्रि में ही मिल पाता है इसलिए जनता से मिलने के लिए रात का समय रखा गया है।यह बातें रुदौली बिधायक रामचंद्र यादव नें पूरेकामगार (पचलो) में पूर्व प्रधान राम लखन रावत के आवास पर आयोजित रात्रि चौपाल में कही।
चौपाल के बाद विधायक नें ओम प्रकाश प्रजापति के घर भोजन किया।आपको बता दें रुदौली बिधायक रामचंद्र यादव इन दिनों गांव – गांव में गरीबों से सीधा संबाद कर रुदौली बिधानसभा की जनसमस्याओ को समझकर उनके निस्तारण के लिए अधिकारियो को निर्देशित कर रहे है।चुनाव के समय नेताओं का जनता से मिलना तो आम बात है परन्तु किसी जनप्रतिनिधि द्वारा चुनाव जीतने के बाद रात्रि 10-11 बजे तक उनके बीच रहना और उनके साथ भोजन करना अपने आप में नया ट्रेंड है।इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष प्रधान संघ रुदौली राम प्रेस यादव, भाजपा नेता निर्मल शर्मा, राम प्रकाश प्रजापति, राम विजय यादव, बिद्यालय प्रबंधक अनूप कुमार श्रीवास्तव, विकास मिश्रा, राजेश कुमार यादव, शंकर प्रजापति, विक्रम रावत सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

और पढ़े  राममंदिर CEO पद के इंटरव्यू में आवेदकों से पूछे ये सवाल- शराब पीते हैं, मांसाहारी हैं, जनेऊ पहनते हैं?'

Spread the love
  • Related Posts

    राम मंदिर के सीईओ के लिए इंटरव्यू शुरू, आवेदकों में पूर्व डीएम-एसपी भी, पूछे गए 34 सवाल

    Spread the love

    Spread the loveराममंदिर के सीईओ पद के लिए प्रशासनिक अनुभव के साथ अभ्यर्थियों की भगवान राम के प्रति आस्था भी परखी जा रही है। मंगलवार को शुरू हुए साक्षात्कार के…


    Spread the love

    राममंदिर CEO पद के इंटरव्यू में आवेदकों से पूछे ये सवाल- शराब पीते हैं, मांसाहारी हैं, जनेऊ पहनते हैं?’

    Spread the love

    Spread the loveश्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद के लिए मंगलवार, 11 अगस्त को इंटरव्यू शुरू हुए। पहले दिन तीन पूर्व भारतीय…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *