पन्तनगर- अब नगला वासियों को सताने लगा उजड़ने का डर,जारी हुआ नोटिस ।

पन्तनगर- अब नगला वासियों को सताने लगा उजड़ने का डर,जारी हुआ नोटिस ।

किच्छा तहसील क्षेत्र स्थित नगला वासियों को अब उजड़ने का डर सताने लगा है. प्रशासन की ओर से नोटिस जारी होने के बाद अब नगला वासी आर पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हो गए हैं प्रशासन ने 750 से ज्यादा परिवारों को अतिक्रमण मुक्त करने का नोटिस थमाया है. जिसको लेकर अब नगलावासी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं आज सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने प्रदर्शन कर सरकार से उनके आशियाने को न तोड़ने की अपील की।
बताते चले कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगला वासियों को अपने आशियाने उजड़ने का डर सता रहा है. इससे पहले वन विभाग, पीडब्ल्यूडी और पंतनगर विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने 700 परिवारों को नोटिस थमाया था. साथ ही उन्हें अपने-अपने घर को खाली करने को कहा था. ऐसा न करने पर घरों को तोड़ने की चेतावनी दी है. आशियाने उजाड़े जाने को लेकर अब नगला वासियों ने आर पार की लड़ाई का मन बना लिया है. आज से क्षेत्र के लोगों ने नगला चौराहे पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है. धरने के पहले दिन सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने धरना दिया और नारेबाजी की।<strong>पन्तनगर- अब नगला वासियों को सताने लगा उजड़ने का डर,जारी हुआ नोटिस ।</strong>
वहीं, प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वो नगला क्षेत्र में पिछले 60-65 सालों से रहते आ रहे हैं. ऐसे में एकतरफा कार्रवाई कर प्रशासन उन्हें उजाड़ने की योजना बना रहा है. उन्होंने कहा कि इससे पहले मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया था कि उनके आशियाने को उजड़ने नहीं दिया जाएगा, लेकिन अब जिला प्रशासन और विभागों ने उन्हें नोटिस थमाते हुए जगह को खाली करने को कहा है. उन्होंने सरकार से मांग की है कि उनके आशियाने को न तोड़ा जाए अगर उनकी मांगें नहीं मानी जाती तो उनका आंदोलन बदस्तूर जारी रहेगा।

और पढ़े  देहरादून में प्रदर्शन: राहुल गांधी पर बरसी भाजपा, जातिवादी फैलाने और उत्तराखंड को बदनाम करने का आरोप
  • Related Posts

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…

    स्टेडियम में शराब पीकर हुड़दंग: नशामुक्त हरियाणा की थीम वाली क्रिकेट लीग में छलके जाम, तीन कलाकारों का चालान

    नशामुक्त हरियाणा’ की थीम पर चल रही हरियाणवी आर्टिस्ट चैंपियंस लीग (एसीएल) में शराब पार्टी करने वाले तीन हरियाणवी कलाकारों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। स्टेडियम में शराब पीकर…