रुद्रपुर: मुख्यमंत्री धामी से मिले केबिनेट मंत्री एवं ऊधमसिंहनगर के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी व पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ।

रुद्रपुर: मुख्यमंत्री धामी से मिले केबिनेट मंत्री एवं ऊधमसिंहनगर के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी व पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ।

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से केबिनेट मंत्री एवं ऊधमसिंहनगर के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी व पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने नगलावासीयो के साथ मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात कर नगला नगर पालिका क्षेत्र की मलिन बस्तियों का नियमितीकरण करने की मांग रखी।<strong>रुद्रपुर: मुख्यमंत्री धामी से मिले केबिनेट मंत्री एवं ऊधमसिंहनगर के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी व पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ।</strong>
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री को बताया कि पंतनगर के संजय कॉलोनी, मस्जिद कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, नगला आदि मालिन बस्तियों में सन 1962 से काबिज हैं तथा मलिन बस्ती के रूप में काबिज रहते धीरे-धीरे लगभग 60 वर्षों में कुछ कच्चे व कुछ पक्के मकान बनाकर गुजर बसर कर रहे हैं गत वर्षो में उत्तराखंड सरकार द्वारा मलिन बस्तियों की पुरानी आबादियों का नियमितीकरण करके उन्हें मालिकाना हक दिया गया परंतु नगला नगर पालिका क्षेत्र की पुरानी मलिन बस्ती इसमें शामिल नहीं हो पाई क्योंकि तब नगला नगर पालिका अस्तित्व में नहीं आई थी। अन्य नगर पालिका पंचायत द्वारा अपने क्षेत्र के मलिन बस्तियों को नियमितीकरण करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। कहा कि सन 1960 में बसे नगला में पूर्व सैनिक, राज्य आंदोलनकारी, मजदूर, व्यापारी समेत सभी वर्ग के लोग निवास करते हैं। नगर पालिका नगला के मलिन बस्तियों को भी नियमितीकरण करने एवं नगला के निवासियों को माननीय उच्च न्यायालय से न्याय दिलाए।<strong>रुद्रपुर: मुख्यमंत्री धामी से मिले केबिनेट मंत्री एवं ऊधमसिंहनगर के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी व पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ।</strong>
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल मुख्य सचिव डॉ एसएस संधू से फोन पर वार्ता कर नगला नगर पालिका क्षेत्र के मलिन बस्तियों के नियमितीकरण करने हेतु शासन स्तर पर आवश्यक कार्रवाई करने को निर्देशित किया।

और पढ़े  यूकेएसएसएससी: ग्रुप-सी के 553 पदों पर आज से आवेदन शुरू, 12वीं पास के लिए मौका, कैसे भरना है फॉर्म?

इस दौरान महेंद्र वाल्मीकि, सुनील रोहिल्ला, रमेश बिष्ट, देवेश पंत, अनिल रावत, शेर सिंह, घनश्याम यादव, विदेशी प्रसाद, संजय यादव, भगवान सिंह रावत, शिव शंकर यादव, अनिल रावत, मथुरा दत्त पांडे, देवेंद्र कुमार, संजय, हीरा सिंह, सुनील कुमार, माता दिन, मोहित, गोविंद, पुष्पा लोहानी, पीतांबर, निर्मला रावत, मानव देवी, कालिका देवी, गेंदा देवी, रेखा, आरती, मोहित, पुष्कर, देवकी देवी ,भगवान दास, मंजू नेगी, गीता, विमला रावत, कुसुम, शशि, मुकेश ,हीरा देवी समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…