सेवा दिवस के रूप में मनाया गया संकट मोचन सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा संजय दास का जन्मदिन।

सेवा दिवस के रूप में मनाया गया संकट मोचन सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा संजय दास का जन्मदिन।

संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत ज्ञानदास जी महाराज के उत्तराधिकारी बाबा संजय दास का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। उक्त अवसर पर अयोध्या के श्रंगारहाट स्थित भगवताचार्य स्मारक सदन में एक समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें रामनगरी अयोध्या के विशिष्ट सन्तो महंतों ने शिरकत की। यहां आयोजित समारोह में रसिक पीठाधीश्वर महंत जन्मेजय शरण जी महाराज, जगतगुरु राम दिनेशाचार्य जी महाराज, बड़ा हनुमान मंदिर के महन्त छविराम दास जी महाराज, पहलवान राजेश दास जी महाराज, हनुमानगढ़ के वरिष्ठ सन्त डॉ महेश दास जी महाराज, नागा राम लखन दास जी महाराज के अलावा बड़ी संख्या में संत महन्त मौजूद रहे। समारोह में अपने अपने संबोधन में संतों ने संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा संजय दास के दीर्घायु की कामना करते हुए उनके द्वारा किए गए सेवा भाव कार्यों की भूर भूर प्रशंसा की। <strong>सेवा दिवस के रूप में मनाया गया संकट मोचन सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा संजय दास का जन्मदिन।</strong>कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का स्वागत सत्कार हनुमानगढ़ के वरिष्ठ पुजारी बाबा हेमंत दास जी महाराज ने किया। इस मौके पर पहलवान मनीराम दास, शिवम कुमार श्रीवास्तव, मामा दास, बाबा कल्लू दास सहित बड़ी संख्या में बाबा संजय दास के अनुयाई मौजूद रहे।

Byte- बाबा संजय दास राष्ट्रीय अध्यक्ष संकट मोचन सेना
<strong>सेवा दिवस के रूप में मनाया गया संकट मोचन सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा संजय दास का जन्मदिन।</strong>

और पढ़े  अयोध्या- भाजपा में शामिल होंगे अभय सिंह, गोसाईगंज सीट पर जताई दावेदारी
  • Related Posts

    यूपी- दर्दनाक हादसा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर तोड़कर पलटी थार, आगरा के 3 दोस्तों की मौत

    उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। नागल के बेलड़ा जुनारदार के पास गोल चक्कर पर रविवार तड़के एक तेज रफ्तार थार कार…

    गाजियाबाद: खाली प्लॉट में शव मिलने से सनसनी, पानी में कचरे से दबा था सिर और आ रही थी दुर्गंध

    शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के विक्रम एन्क्लेव की गली नंबर-एक में शनिवार को खाली प्लॉट में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पानी में…