लखनऊ मंडल की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा पहुंची अयोध्या ।

लखनऊ मंडल की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा पहुंची
अयोध्या ।

रामनगरी अयोध्या मे रेलवे भी भगवान श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारी में जुट गया है।जिसको लेकर आज लखनऊ मंडल की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा अयोध्या पहुंची। उन्होंने अयोध्या धाम व अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। वही अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर रेलवे के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान रेखा शर्मा ने बताया कि जनवरी 2024 में भगवान राम लला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर अयोध्या कैंट में समन्वय बैठक की गईं, सभी पहलुओं पर मंथन किया गया।इस दौरान अयोध्या धाम व अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर कितने श्रद्धालुओं की भीड़ हो सकती है।दोनों रेलवे स्टेशनों पर भीड़ के फ्लो को देखते हुए रेलवे तैयारी कर रहा है।उन्होंने कहा श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत ना हो, रेलवे विभाग सभी विभागों से समन्वय बनाकर तैयारी कर रहा है।

और पढ़े  अयोध्या: सरयू-कमला एक्सप्रेस का शुभारंभ, PM मोदी ने नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के पैकेज का किया एलान
  • Related Posts

    UP सरकार का आदेश जारी: पंचायतों का कार्यकाल 6 महीने बढ़ाने का आदेश जारी

    उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव एक बार फिर टल गए हैं। योगी सरकार ने ग्राम पंचायतों का कार्यकाल छह महीने के लिए और बढ़ाने आदेश जारी किया है। इसके साथ ही…

    UP: सपा-कांग्रेस में सीटों को लेकर तकरार, केशव बोले- हमारे पास पर्याप्त वोट,अगली बैठक की तिथि तय नहीं

    सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस की तरफ से लगातार यह बात कही जा रही है कि उनकी अनदेखी हुई है। वहीं, केशव…