दिल्ली फिर हुई शर्मसार: इंसानियत हुई तार-तार,85 साल की बुजुर्ग महिला के साथ किया दुष्कर्म, ज़ालिम ने ब्लेड से होंठ काटा

Spread the love

दिल्ली फिर हुई शर्मसार: इंसानियत हुई तार-तार,85 साल की बुजुर्ग महिला के साथ किया दुष्कर्म, ज़ालिम ने ब्लेड से होंठ काटा

देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों जी-20 समिट को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद है। इसके बाद भी यहां इंसानियत को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली के शकरपुर इलाके में झग्गी में घुसकर 85 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दरिंदगी की गई है। दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने घटना को लेकर ट्वीट किया है। साथ ही उन्होंने पुलिस को नोटिस जारी करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
स्वाति मालीवाल ने अपने ट्विटर (एक्स) अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, ‘आज दिल्ली में इंसानियत तार-तार हो गई। शकरपुर में सुबह चार बजे 85 साल की अम्मा के साथ उनकी झुग्गी में घुसकर दुष्कर्म किया गया। उनसे मिलके घाव देखकर रूह कांप गई। 8 महीने की बच्ची या 85 साल की अम्मा, सब हैवानियत के शिकार हैं। उन्होंने कहा है कि पुलिस को नोटिस जारी कर गिरफ्तारी की मांग रखी है’।

दरिंदे ने ब्लेड से होंठ काटा: स्वाति
स्वाति ने कहा कि 85 साल की दादी को मिलके सकपका गई हूं। उन्हें बहुत चोटें आयी हैं और बहुत दर्द है। ब्लेड से ज़ालिम ने उनका होंठ तक काटा है। शरीर के सब अंग पे चोटें हैं। अंदरूनी भी बहुत चोट आई हैं। कोई ये घिनौना काम कैसे कर सकता है? कैसे समाज में जीते हैं हम? ऐसे आदमी के ख़िलाफ़ कोई भी सज़ा कम है।


Spread the love
और पढ़े  दिल्ली HC में अरविंद केजरीवाल की पेशी, जज बदलने की याचिका पर आज आएगा फैसला
  • Related Posts

    दिल्ली- एयरपोर्ट पर हादसा: टेकऑफ के दौरान स्विस एयर विमान के इंजन में लगी आग, छह यात्री घायल

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर स्विस एयर की फ्लाइट एलएक्स 147 के टेकऑफ के दौरान उसके इंजन में अचानक खराबी आ गई और आग लग गई। इस घटना में…


    Spread the love

    ट्रंप पर हमले पर पीएम मोदी ने जताई चिंता- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वॉशिंगटन डीसी में हुई सुरक्षा घटना पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह जानकर राहत मिली है कि डोनाल्ड ट्रंप, उनकी पत्नी और…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *