हल्द्वानी वन विभाग ने की अतिक्रमण के विरुद्ध की बड़ी कार्यवाही।

Spread the love

हल्द्वानी वन विभाग ने की अतिक्रमण के विरुद्ध की बड़ी कार्यवाही।

हल्द्वानी में आज उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा पारित आदेश एवं प्रभागीय वनाधिकारी बाबूलाल, प्रभागीय वनाधिकारी, हल्द्वानी वन प्रभाग, हल्द्वानी से प्राप्त दिशा-निर्देशो के क्रम में गौलापार स्थित कालूखेड़ा कक्ष संख्या 01 एवं गाड़खरक बीट एवं अन्य वन क्षेत्रों से वन विभाग की टीम ने लगभग 07 एकड़ वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। अतिक्रमण मुक्त वन भूमि पर हल्द्वानी वन प्रभाग द्वारा 1500 विभिन्न प्रकार के वृक्षों का रोपण किया गया।
इधर उप प्रभागीय वनाधिकारी, नंधौर/शारदा ममता चंद ने बताया कि यह कार्यवाही मा0 उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा दिये गए आदेश एवं प्रभागीय वनाधिकारी बाबूलाल द्वारा दिए गए दिशा- निर्देशों के क्रम में की गई है। आगे भी अतिक्रमण के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही जारी रहेगी। वन भूमि पर अतिक्रमण करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नही जाएगा।
आज अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही में उप प्रभागीय वनाधिकारी, नंधौर/शारदा ममता चंद, अजय लिंग्वाल प्रशिक्षु ACF, वन क्षेत्राधिकारी, जौलासाल एवं डाण्डा, सुनील शर्मा, वन क्षेत्राधिकारी, छकाता,कैलाश गुडवन्त और भारी संख्या में हल्द्वानी वन प्रभाग की टीम दल बल के साथ मौजूद रही।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- आईजी भरणे समेत 14 पुलिस अफसर व कर्मियों को मुख्यमंत्री मेडल, आज दिए जाएंगे पदक
  • Related Posts

    जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा

    Spread the love

    Spread the loveदशकों से जर्जर पड़ी जमरानी बांध परियोजना की नहरों पर अब विकास की बौछार होने वाली है। राज्य सरकार ने इन नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़…


    Spread the love

    जहां सबसे अधिक वोट काटने के आवेदन, वहां मंडलायुक्त करेंगे जांच, बैठक में SIR पर समीक्षा

    Spread the love

    Spread the loveमुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *