हल्द्वानी:- कुत्ता बना आम जनता की परेशानी,कुत्ते से परेशान होकर मोहल्ले वालों ने की शिकायत ।।

Spread the love

हल्द्वानी:- कुत्ता बना आम जनता की परेशानी,कुत्ते से परेशान होकर मोहल्ले वालों ने की शिकायत ।।

खबर जनपद नैनीताल से है जहां पर गायत्री कॉलोनी मल्ली बमोरी के निवासी कुछ लोगों ने नगर निगम को पत्र लिखकर अपने पड़ोस में रहने वाले पिटबुल कुत्ते के बारे में शिकायत दर्ज की।
पूरा मामला नैनीताल जिले के गायत्री कॉलोनी मल्ली बमोरी का है। जहां पर कुछ मोहल्ले वासियों ने अपने ही पड़ोसी राजेंद्र पांडे पुत्र शंकर दत्त पांडे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मोहल्ले वालों का आरोप है कि राजेंद्र पांडे ने एक पिटबुल कुत्ता पाला हुआ है जिसने मोहल्ले में काफी दिनों से आतंक मचा रखा है ।कुछ दिन पहले इस पिटबुल कुत्ते ने एक महिला को काटा था और आज सुबह फिर एक लड़के को काटा है। मोहल्ले वालों का आरोप है की राजेंद्र पांडे अपने पिटबुल कुत्ते को खुला छोड़ देते हैं ।जो कि मोहल्ले में गंदगी फैलाता है उसी के साथ-साथ वह मोहल्ले वालों का जीना हराम कर रखा है वही हमेशा एक डर बना रहता है क्योंकि मोहल्ले में छोटे-छोटे बच्चे खेलने भी हैं और ट्यूशन पढ़ने भी जाते हैं और पिटबुल एक खतरनाक नस्ल मानी जाती है अगर इसने किसी बच्चे को काटा और उसकी मृत्यु हो गई तो जिम्मेदार कौन होगा वहीं कई दफे कुत्ता स्वामी को समझाया गया परंतु उनके समझ में नहीं आया मोहल्ले वाले जब अधिक परेशान हो गए तो उन्होंने इसकी शिकायत प्रशासन से की ताकि इस समस्या का समाधान किया जा सके
वही मोहल्ले वासियों का कहना है जल्द से जल्द कुत्ते के मालिक पर कानूनी कार्रवाई करें। जिससे उन्हें इस तरह के खतरे से निजात मिल सके शिकायत करने वालों में मीना लोधा,नेहा चतुर्वेदी,तारा पाण्डे,फूलचंद, प्रेमवती, सोनी,नेहा चतुर्वेदी, इत्यादि शामिल रहे

और पढ़े  उत्तराखंड Weather: पहाड़ से मैदान तक बिगड़ा मौसम, छाए बादल, बारिश के आसार, तूफान की चेतावनी

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- मकान पर छापा, देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 2 संचालक सहित तीन गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveएंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने चकराता रोड स्थित गांधी नगर क्षेत्र में एक मकान पर छापा मार देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके…


    Spread the love

    उत्तराखंड- बदरी-केदार मंदिर समिति के अधीन सभी मंदिरों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध

    Spread the love

    Spread the loveबदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर पत्रकारवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समेत बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधीन आने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *