बड़ा फैसला:- लड़कियों से छेड़छाड़ करने पर अब नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम का बड़ा फैसला

Spread the love

बड़ा फैसला:- लड़कियों से छेड़छाड़ करने पर अब नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम का बड़ा फैसला

राजस्थान में लड़कियों से छेड़छाड, दुष्कर्म और दुष्कर्म का प्रयास करने वालों को अब सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी। ऐसा करने वालों के चरित्र प्रमाण पर लिखा जाएगा कि ये छेड़छाड़ में शामिल रहा है। मंगलवार को सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
सीएम गहलोत ने ट्वीट कर बताया कि राज्य सरकार ने फैसला किया है कि बालिकाओं, महिलाओं से छेड़छाड़, दुष्कर्म के प्रयास और दुष्कर्म करने वाले आरोपियों व मनचलों को सरकारी नौकरियों से प्रतिबंधित किया जाएगा। इसके लिए छेड़छाड़ करने वाले मनचलों का भी पुलिस थानों में हिस्ट्रीशीटरों की तरह रिकॉर्ड रखा जाएगा। राज्य सरकार/ पुलिस की ओर से जारी किए जाने वाले इनके चरित्र प्रमाण पत्र पर यह अंकित किया जाएगा कि ये लोग छेड़छाड़ की घटनाओं में शामिल रहा है। सीएम ने कहा कि ऐसे असमाजिक तत्वों का सामाजिक बहिष्कार करना आवश्यक है।

बतादें कि सीएम अशोक गलहोत ने पिछले दिनों ग्रामीण और शहरी ओलिंपिक के उद्घाटन कार्यक्रम में मनचलों का परमानेंट इलाज करने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि मनचले महिलाओं और बच्चियों को परेशान करते हैं। हम इनके नाम आरपीएससी और कर्मचारी चयन बोर्ड को भेजेंगे और इनका परमानेंट इलाज करेंगे। सीएम का ये फैसला उनके इसी वादे का एक्शन प्लान हैं।


Spread the love
और पढ़े  भीषण भूकंप से तबाही: अब तक 111 लोगों की मौत, कई लोग मलबे में फंसे, कितनी तीव्रता से हिली धरती?
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री का स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक नई योजना का एलान- राज्य में जन्म लेने वाले बच्चों को गिफ्ट मिलेगी सोने की अंगूठी

    Spread the love

    Spread the love  तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक नई योजना का एलान किया। इस योजना के तहत राज्य में पैदा होने वाले…


    Spread the love

    स्वतंत्रता दिवस- जानें..इस बार कौन सा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है देश,79वां या 80वां ?

    Spread the love

    Spread the love15 अगस्त का दिन हर भारतवासी के लिए बेहद खास है, क्योंकि इसी दिन हम लोगों ने गुलामी की जंजीरों को तोड़कर आजादी को गले लगाया था। इस…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *