Announcement of by-election: चुनाव आयोग ने 6 राज्यों में किया उपचुनाव कराने का एलान,8 को आएंगे परिणाम

Spread the love

Announcement of by-election: चुनाव आयोग ने 6 राज्यों में किया उपचुनाव कराने का एलान,8 को आएंगे परिणाम

चुनाव आयोग ने विधानसभा की सात सीटों पर उपचुनाव का एलान कर दिया है। जिन राज्यों में यह उपचुनाव होने हैं, उनमें झारखंड, त्रिपुरा, केरल, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड शामिल हैं। इन छह राज्यों की सात विधानसभाओं के लिए उपचुनाव पांच सितंबर को होंगे।

जानकारी के मुताबिक, झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट जगरनाथ महतो (जेएमएम) के निधन के बाद खाली हुई थी। इसी तरह केरल की पुथुपल्ली विधानसभा सीट ओमान चांडी (कांग्रेस), त्रिपुरा की बोक्सानगर सीट समसुल हक (CPIM), पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी एससी विधानसभा सीट बिष्णु पांडे (भाजपा) और उत्तराखंड की बागेश्वर (एससी) सीट चंदन राम दास (भाजपा) के निधन के बाद रिक्त हुई थी। त्रिपुरा की एक अन्य धानपुर विधानसभा सीट भाजपा नेता प्रतिमा भैमिक के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। इसी तरह उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट दारा सिंह चौहान के सपा से इस्तीफे के बाद खाली हुई थी।


Spread the love
और पढ़े  उद्घाटन के 3 महीने बाद SIT क्यों करेगी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे की जांच, कहां-कितने गंभीर हालात
  • Related Posts

    बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा प्रकरण: आरोपी राजेंद्र चौहान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    Spread the love

    Spread the loveबदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे की धनराशि और दान सामग्री की चोरी के मामले में पुलिस ने पूर्व मंदिर अधिकारी व तत्कालीन थाली भेंट गणना प्रभारी राजेंद्र चौहान को…


    Spread the love

    15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट,जानिए दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि देश के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *