Alert:- गूगल बाबा ने प्ले-स्टोर से हटाए 43 मोबाइल एप, आप भी इन एप को तुरंत करें डिलीट

Spread the love

Alert:- गूगल बाबा ने प्ले-स्टोर से हटाए 43 मोबाइल एप, आप भी इन एप को तुरंत करें डिलीट

गूगल ने अपने प्ले-स्टोर से 43 ऐसे मोबाइल एप हटा दिए हैं जिनमें मैलवेयर या वायरस थे। इन एप्स को कुल 2.5 मिलियन बार डाउनलोड किया गया था। इन एप्स पर गूगल प्ले डेवलपर पॉलिसी के उल्लंघन का भी आरोप है। ये एप्स फोन की स्क्रीन बंद होने के बाद भी विज्ञापन दिखा रहे थे।

McAfee ने अपनी रिपोर्ट में इन एप्स के बारे में जानकारी दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि स्क्रीन बंद फोन पर विज्ञापन दिखाने से बैटरी तेजी से खत्म होती है और यूजर्स को भी परेशानी होती है। इसके अलावा डाटा लीक का भी खतरा रहता है।
जिन 43 एप्स को प्ले-स्टोर से हटाया गया है उनमें TV/DMB प्लेयर, Music डाउनलोडर और न्यूज एंड कैलेंडर एप्स शामिल हैं। अधिकतर एप्स मीडिया स्ट्रीमिंग हैं। इन एप्स पर फ्रॉड गतिविधियों में भी शामिल होने का आरोप है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि इन एप्स की मदद से यूजर के फोन को दूर बैठे भी कंट्रोल किया जा सकता था। ये एप्स लोगों के मैसेज पढ़ने और स्टोरेज को देखने में भी सक्षम थे। ये एप्स यूजर्स से दूसरे एप्स से पहले नोटिफिकेशन दिखाने के लिए भी रिक्वेस्ट करते थे। इन एप्स का इस्तेमाल बैंकिंग फ्रॉड के लिए हो सकता है।


Spread the love
और पढ़े  बांग्लादेश में प्रभु श्रीराम की 81 फीट ऊंची मूर्ति बनवा रहा युवक गिरफ्तार, ये आरोप लगा
  • Related Posts

    बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा प्रकरण: आरोपी राजेंद्र चौहान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    Spread the love

    Spread the loveबदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे की धनराशि और दान सामग्री की चोरी के मामले में पुलिस ने पूर्व मंदिर अधिकारी व तत्कालीन थाली भेंट गणना प्रभारी राजेंद्र चौहान को…


    Spread the love

    15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट,जानिए दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि देश के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *