Massive landslide: पहाड़ी से गिरे बोल्डरों के मलबे में दबा मिला वाहन,5 लोगों के शव बरामद

Spread the love

Massive landslide: पहाड़ी से गिरे बोल्डरों के मलबे में दबा मिला वाहन,5 लोगों के शव बरामद

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर तरसाली में भारी भूस्खलन से हाइवे बाधित है। यहां मलबे से एक वाहन मिला है, जिसमें पांच शव बरामद हुए हैं। एक मृतक के पास से मिली आईडी से पहचान गुजरात निवासी के रूप में हुई है। अन्य की शिनाख्त भी की जा रही है।
जनपद में भूस्खलन के चलते बीते दस दिनों में यह दूसरी बड़ी घटना है। बृहस्पतिवार को शाम 5.30 बजे तरसाली में पहाड़ी से बोल्डरों के साथ भारी मलबा गिरने से हाईवे का 60 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया था। इस कारण एक बार फिर फाटा, सोनप्रयाग, गौरीकुंड का गुप्तकाशी से संपर्क कट गया है।

ऐसे में केदारनाथ यात्रा फिर से प्रभावित हो गई है। एनएच के अधिकारियों के अनुसार, हाईवे खोलने में लंबा समय लग सकता है। पुलिस उपाधीक्षक विमल सिंह रावत ने बताया कि रुद्रप्रयाग से काकड़ागाड़ तक स्थानीय लोगों और यात्रियों को हाईवे बंद होने की जानकारी दी।


Spread the love
और पढ़े  उत्तरकाशी- गंगोत्री और हर्षिल में बर्फबारी का सिलसिला जारी, हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों के लिए हुआ बंद
  • Related Posts

    हरिद्वार- रफ्तार पकड़ेंगे हरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य, CM ने दी 50.27 करोड़ की मंजूरी

    Spread the love

    Spread the love   हरिद्वार कुंभ मेला में होने वाले निर्माण कार्याें के लिए 50.27 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। पहली किश्त के रूप में 20.11 करोड़। इसके अलावा…


    Spread the love

    कोटद्वार- आमपड़ाव क्षेत्र में डीजे बजाने से रोकने पर बवाल, 2 भाइयों ने पुलिस टीम पर किया हमला

    Spread the love

    Spread the love   कोटद्वार के आमपड़ाव क्षेत्र में देर रात डीजे बजाने से रोकने पर बवाल हो गया। दो भाइयों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। वहीं, पुलिस…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *