बड़ा रेल हादसा: हजारा एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतरे,25 लोगों की मौत

बड़ा रेल हादसा: हजारा एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतरे,25 लोगों की मौत

पाकिस्तान-

पाकिस्तान में बड़े रेल हादसे की खबर है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, रावलपिंडी से चलने वाली हजारा एक्सप्रेस के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। इस हादसे में अब तक 25 लोगों की मौत की खबर है। 80 के करीब लोगों के घायल होने की खबर है। हादसा सहारा रेलवे स्टेशन के नजदीक हुआ। यह स्टेशन शहजादपुर और नवाबशाह के बीच स्थित है।

अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित-
हादसे में प्रभावित लोगों को नवाबशाह के मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रेन के बेपटरी होने की वजह अभी तक पता नहीं चल सकी है। अधिकारी जांच कर रहे हैं। पाकिस्तानी मीडिया ने पाकिस्तानी रेलवे के डिविजनल सुपरीटेंडेंट सुकुर मोहम्मदुर रहमान के हवाले बताया है कि आठ से10 बोगियां पटरी से उतरी हैं। पुलिस का कहना है कि प्रभावित बोगियों में से यात्रियों को निकाल लिया गया है। नजदीकी अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।

और पढ़े  ईरान के पांच तेल टैंकरों पर अमेरिका का हमला: विमानन क्षेत्र की 36 संस्थाओं पर प्रतिबंध भी लगाया, तनाव बढ़ेगा?
  • Related Posts

    ब्रिक्‍स सम्‍मेलन- बस कुछ ही देर में शुरू होगी शिखर सम्मलेन की बैठक, राष्ट्राध्यक्षों के पहुंचने का हो रहा इंतजार

    भारत की मेजबानी में हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज दोपहर दिल्ली गए हैं। जिनपिंग इस दौरे पर पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत…

    पता नहीं अपने आप को G7 क्यों कहते हैं?: पुतिन ने पश्चिमी देशों पर कसा तंज, समझाया ब्रिक्स कैसे बना ताकतवर