लालकुआं: मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाए जाने का विरोध में काग्रेंस का विरोध |

Spread the love

लालकुआं: मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाए जाने का विरोध में काग्रेंस का विरोध |

लालकुआं मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाए जाने का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है पुरे देश में काग्रेंस का विरोध प्रर्दशन जारी है यहां घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने एवं मणिपुर सरकार को तत्काल बर्खास्त करने की मांग को लेकर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में जबरदस्त प्रदर्शन किया इस दौरान काग्रेंस कार्यकर्ताओं ने केन्द्र की मोदी सरकार एंव मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह का पुतला भी फूंका।
बताते चले कि कांग्रेस जिला महामंत्री भुवन पांडे की अगुवाई में एकत्र हुऐ दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्टेशन चौराहे पर मणिपुर में हुई घटना पर आक्रोशित व्यक्त करते हुए जमकर प्रदर्शन किया साथी ही केंद्र की मोदी सरकार और मणिपुर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार और मणिपुर के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।
इस मौके पर काग्रेंस वक्ताओं ने कहा कि जिस प्रकार मणिपुर में महिलाओं के साथ नृशंस और कू्ररतम कृत्य किया गया, यह किसी भी सभ्य समाज को शर्मसार करने वाला है। इस घटना से देश ही नहीं बल्कि पूरा विश्व में भारत की छवि को गहरा आघात पहुंचा है विश्व के अधिकांश देश भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था और संस्कृति को लेकर निंदा कर रहे हैं। ऐसे में मणिपुर की राज्य सरकार को तुरन्त बर्खास्त कर देना चाहिए और हिंसा पर काबू पाने और शांति बहाली के लिए समुचित कदम उठाए जाने चाहिए उन्होने तत्काल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की भी मांग की है।

और पढ़े  नैनीताल- सीएस ने कैंची धाम में निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी: BJP की हैट्रिक लगाने का रक्षा मंत्री कर गये सियासी भविष्वाणी,CM धामी ने किया गुलदस्ते से स्वागत

    Spread the love

    Spread the love     पंतनगर एयरपोर्ट पर गुलाब के फूलों के गुलदस्ते से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के…


    Spread the love

    हल्द्वानी: धाकड़ नहीं धुरंधर धामी, राजनाथ बोले- चौका मारा है अब छक्का भी मारेंगे

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में भाजपा के नौ और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चार साल के कार्यकाल में विकास कार्यों से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह खासे प्रभावित हुए। अपने संबोधन में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *