पौड़ी: सरकार पहुंची जनता के द्वार, सुनी समस्याएं

पौड़ी: सरकार पहुंची जनता के द्वार, सुनी समस्याएं

सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान के निर्देशन पर खाद्य पूर्ति विभाग द्वारा विकासखंड पोखड़ा के राजस्व ग्राम पांड में चौपाल आयोजित किया गया। विभिन्न विभागों के अधिकारी 3 किमी पैदल चलकर पांड गांव पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।<strong>पौड़ी: सरकार पहुंची जनता के द्वार, सुनी समस्याएं</strong>
जिला पूर्ति अधिकारी के0एस0 कोहली ने बताया कि चौपाल में अधिकतर सड़क, पेयजल, विद्युत, गैस की आपूर्ति, सौलर लाइट सहित अन्य समस्याएं ग्रामीणों द्वारा रखी गई। उन्होंने बताया कि गांव में राजीव गांधी पंचायत भवन की जर्जर स्थिति होने व पोस्ट ऑफिस बंद पाये जाने पर संबंधित विभागों को अवगत कराया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि गांव में समय-समय पर गैस सिलेंडर न मिलने की शिकायत पर संबंधित गैस ऐजेंसी को निर्देशित किया गया है कि प्रतिमाह नेखोली बैंड में गैस सप्लाई करें। उन्होंने कहा कि चौपाल में अन्य समस्याएं ग्रामीणों द्वारा रखी गई थी उन्हें संबधित विभागों को अवगत करा दिया गया है।

और पढ़े  देहरादून: BJP पार्षद के घर लूट का नया खुलासा, अकेला नहीं था नौकर, रात एक बजे शुरू हुआ खेल
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…