पौड़ी:- जनपद में कारगिल विजय दिवस को शौर्य दिवस के रूप में मनाया

पौड़ी:- जनपद में कारगिल विजय दिवस को शौर्य दिवस के रूप में मनाया

जनपद में आज कारगिल विजय दिवस को शौर्य दिवस में रूप मनाया गया। कारगिल विजय दिवस की 24वीं वर्षगांठ पर जनपद मुख्यालय में शहीद स्मारक एजेंसी चौक पौड़ी में जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी, नगर पालिका अध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम, जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. आशीष चौहान , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वेता चौबे सहित अन्य अधिकारियो व पूर्व सैनिकों ने कारगिल युद्ध के शहीद वीर जवानों को पुष्प चक्र व श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी। कार्यक्रम से पूर्व छात्र-छात्राओं द्वारा एजेंसी चौक से कलेक्ट्रेट तक प्रभातफैरी निकाली गई। <strong>पौड़ी:- जनपद में कारगिल विजय दिवस को शौर्य दिवस के रूप में मनाया </strong>
प्रेक्षागृह में शहीद के परिजनों को सम्मानित कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विधायक ने कहा कि भारतीय इतिहास में आज का दिन गौरवशाली दिन के रूप में अंकित है। कहा कि यह दिन हमारी विजय गाथा की याद दिलाता है। आज के दिन ही कारगिल के युद्ध में हमारे जांबाज वीर सैनिकों ने वीरता का परिचय देते हुए पाकिस्तान की सेना को हराकर टाईगर हिल को जीत कर तिरंगा फहराया था। कहा कि पूर्व सैनिकों की जो भी समस्याएं है, उनका समाधान किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि कारगिल युद भारतीय सेना की वीरता का एक ऐसा उदाहरण है जिस पर प्रत्येक भारतीय को गर्व होना चाहिए। कहा कि शहीद सैनिकों व पूर्व सैनिकों को सरकार हर तरह का सहयोग कर रही है।


कार्यक्रम में विधायक व नगर पालिका अध्यक्ष ने कारगिल युद्ध में हुए शहीद नायक मंगत सिंह के पुत्र नीरज भंडारी, रा. मै. कुलदीप सिंह के भाई अजीत रावत, रा. मै. डबल सिंह की पत्नी राजी देवी व नायक पुष्कर सिंह की पत्नी बसंती देवी को सम्मानित किया। वहीं स्कूली छात्रों द्वारा देशभक्ति गीत की शानदार प्रस्तुति दी गई। साथ ही अतिथियों द्वारा शौर्य दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हुई निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वालें छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।

और पढ़े  उत्तराखंड: चुनाव से पहले फौजी फैक्टर पर फोकस, वन रैंक वन पेंशन से सैनिक कल्याण को बनाया हथियार
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…