राजकीय मेडिकल कॉलेज में पैरा मेडिकल के छात्र का आपत्तिजनक वीडियो वायरल

राजकीय मेडिकल कॉलेज में पैरा मेडिकल के छात्र का आपत्तिजनक वीडियो वायरल

शाहजहांपुर

राजकीय मेडिकल कॉलेज में पैरा मेडिकल के छात्र का आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में पैरा मेडिकल छात्र पास में बैठी छात्रा को इधर.उधर छूने की कोशिश कर रहा है। इसी दौरान किसी साथी छात्र ने उसकी इस हरकत को पहले कमरे में कैद दिया और फिर उस वीडियो को वायरल कर दिया जिसके बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज में पैरा मेडिकल के छात्र .छात्रों के साथ साथ राजकीय मेडिकल कॉलेज की साख पर भी सवालिया निशान लग गया हलाकि राजकीय मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य ने डैमेज कंट्रोल करते हुए जांच कर सख्त कार्रवाई करने की बात की
शाहजहांपुर के जिला अस्पताल को राजकीय मेडिकल कॉलेज का दर्जा मिलने के बाद पढ़ाई भी शुरू हो गई है। डॉक्टर से लेकर स्टाफ की संख्या भी बढ़ा दी गई। पैरा मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए तमाम छात्र छात्राओं ने मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेकर ट्रेनिंग शुरू कर दी। लेकिन राजकीय मेडिकल प्रशासन को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सामने आया है।एक वीडियो 24 और दूसरा वीडियो 58 सैकेंड का है। वायरल वीडियो राजकीय मेडिकल कॉलेज की तीसरी मंजिल का बताया जा रहा है। जिसमे साफ दिख रहा है कि, मेडिकल कालेज में ट्रेनिंग करने वाले कुछ छात्र छात्राएं खड़े और कुछ बैठे हैं। इसी में बैठा एक छात्र पास में बैठी छात्रा के साथ आपत्तिजनक हरकत कर रहा है। उसको टच करने की कोशिश कर रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि, छात्रा द्वारा छात्र की हरकतों का विरोध नहीं किया गया।
इसी बीच किसी ने छात्र की हरकतों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डाक्टर राजेश कुमार ने बताया कि, वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। वीडियो आपत्तिजनक हैं। इस मामले में एक कमेटी बनाकर जांच कराई जाएगी। सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

और पढ़े  देहरादून- देशभर में फैले हैं नौकर के रूप में बदमाशों के गिरोह, घर में रखने से पहले जरूर बरतें सावधानी
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…