पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा के चबूतरे पर चला बुलडोजर

पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा के चबूतरे पर चला बुलडोजर

शाहजहांपुर- गुरूवार को भाजपा से सपा में आए पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा के शोरूम और दुकानों के आगे बनी चबूतरे और लोहे की ग्रिल को अवैध करार देते हुए प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया देखते ही देखते रेलिंग को तोड़ दिया गया इस कार्यवाही के दौरान को हादसा न पेश आए इसलिए भारी पुलिस बल और पीएसी की तैनाती किया गया था काय्वाही के दौरान एडीएम और एसपी सिटी भी मौके पर मौजूद रहे इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष पदाधिकारियों के साथ मौके पर जाकर विरोध मगर प्रशासन ने कार्यवाही को जारी रखा
निगोही के हाइवे हाईवे किनारे पतराजपुर में बने पूर्व विधायक रोशनलाल के शोरूम के बाहर 21 दुकानों के शटर लगे हैं। शोरूम के बाहर तीन मीटर का चबूतरा और उसके उपर लोहे की ग्रिल लगाई थी। प्रशासन ने हाईवे किनारे अवैध निर्माण करने वालों को चिन्हित कर निशान लगाए थे प्रशासन ने हाईवे किनारे अवैध कब्जों को चिन्हित कर कब्जा करने वालों को नोटिस देकर कार्रवाई के लिए एक तारीख तय की गई थी जिसके बाद गुरूवार को सरकारी अमला दलबल के साथ पंहुचा और उसने 3 मीटर का चबूतरा तोड़ा दिया इस मौके पर जिलाध्यक्ष तनवीर खां समेत तमाम नेता भी पूर्व विधायक के सर्मथन में मौके पर पहुंच गए। उन्होंने इसका विरोध भी किया अधिकारीयों के आदेश पर बुलडोजर चलाकर तीन मीटर का चबूतरा और लोहे की ग्रील को तोड़ दिया
बुलडोजर की कार्यवाही के दौरान मौके पर खुद पूर्व विधायक मौजूद रहे उन्होंने से स्टे होने की बात भी कही मगर अधिकारीयों ने उनकी एक नहीं सुनी मीडिया को अपना दर्द बताते हुए उन्होंने कहा जिले में में लोकतंत्र और संविधान बचा नहीं है। क्षेत्र में भाजपा विधायका का कानून है जैसा वह कहती है अधिकारी करते है
मगर समय एक जैसा नहीं रहेगा एक दिन आएगा उत्पीड़न का हिसाब होगा
हलाकि अधिकारीयों का कहना है कुछ समय पहले ही हाईवे किनारे अवैध कब्जों को चिन्हित कर कब्जा करने वालों को नोटिस दिए जा चुके थे। उसके बाद कार्रवाई के लिए एक तारीख तय की गई थी। इसलिए आज कार्रवाई की गई है। अवैध कब्जे जितने भी हैं। सभी हटवाए जाएंगे। किसी के साथ पक्षपात नही किया जा रहा है

और पढ़े  UP- सपा नेता का कत्ल: कार में बैठते समय मारी गोली, धुंधली फुटेज पुलिस के लिए चुनौती
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…