अयोध्या:  मंत्री स्वतंत्र देव ने रामलला से की बारिश करवाने की प्रार्थना, सपा पर ध्रुवीकरण का सहारा लेने का लगाया आरोप

 

उत्तरप्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह गुरुवार को अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने रामलला मंदिर में दर्शन कर किसानों की भलाई के लिए बारिश की दुआ मांगी। इस दौरे के दौरान उन्होंने बाढ़ नियंत्रण, सिंचाई योजनाएं, और किसानों को राहत पहुंचाने के सरकारी प्रयासों पर भी जानकारी दी।

जल संकट और मानसून की सुस्ती को देखते हुए मंत्री ने भगवान से प्रदेश के किसानों के लिए संतुलित वर्षा की प्रार्थना की। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान से यही कामना की कि अच्छी बारिश हो, किसान खुश रहें, खेतों में हरियाली लौटे। सरकार हर मोर्चे पर उनके साथ खड़ी है।

 

बाढ़ परियोजनाएं तेज़, नहरों में भेजा जा रहा पानी
स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि राज्य सरकार ने बाढ़ और सूखे की आशंका को ध्यान में रखते हुए 348 बाढ़ बचाव परियोजनाएं शुरू की हैं, जिनमें से 250 पूरी हो चुकी हैं, और शेष पर काम तेजी से चल रहा है। लखीमपुर खीरी की नहरों से 25 ज़िलों तक पानी पहुंचाया जा रहा है, जिससे किसान बिना मानसून पर निर्भर हुए फसल की सिंचाई कर सकें।  चित्रकूट के मंदाकिनी में कुछ घंटे के लिए बाढ़ आई थी, उसके बाद नुकसान करके निकल गई थी।

मंत्री ने समाजवादी पार्टी पर भी तीखा हमला बोला। अखिलेश यादव की मस्जिद में हुई बैठक को लेकर उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी सिर्फ एक परिवार की पार्टी है। इनके पास कोई नीति, एजेंडा या विकास दृष्टिकोण नहीं है। ये सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के जरिए सत्ता में आना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा शासन में दंगों के आरोपियों की गिरफ्तारी पर आजम खान जैसे नेताओं के फोन आते थे। स्वतंत्र देव सिंह ने जोर देकर कहा किआज प्रदेश में योगी सरकार है और केंद्र में मोदी सरकार, इसलिए हर नागरिक सुरक्षित है चाहे वह हिंदू हो या मुसलमान। कानून का राज है, तुष्टिकरण नहीं।

और पढ़े  UP- प्रदेश के नौनिहालों की बढ़ रही कद-काठी, नाटापन 8.2 प्रतिशत अंक घटा, जानिए वजह

 

 

  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में लगी आग, 9 यात्रियों की मौत,30 से ज्यादा यात्री थे सवार।

    गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा हुआ है। यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर एयरपोर्ट के पास बुधवार देर रात चलती टूरिस्ट बस में अचानक आग लग गई। हादसे में…

    विधायक के फार्म हाउस पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार, 2 निलंबित, जांच जारी

    हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में झूलपुरी स्थित उत्तराखंड के विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस पर हरियाणा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हसनपुर कोतवाली में…