तराई पूर्वी वन प्रभाग के अंतर्गत श्रीमान प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी के निर्देशन में वन अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान की कड़ी में बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध खनन में लिप्त (01) ट्रैक्टर ट्राली सीज

श्रीमान प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी के निर्देशन में आज दिनांक 21.06.2021 को समय लगभग 5:30 am पर खमिया वन ब्लॉक, खामिया पश्चिमी बीट बिंदुखत्ता आरक्षित वन क्षेत्र की गश्त के दौरान टीम द्वारा सुभाष नगर क्षेत्र में मयंक सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी घोड़ा नाला सुभाष नगर, बिंदुखत्ता के खेत से ट्रैक्टर ट्रॉली में RBM भर रहे 4 व्यक्तियों को देखा। पास जाने पर सभी व्यक्ति टीम को देख कर भाग गए। टीम द्वारा अवैध खनन में प्रयुक्त सामग्री, फावड़ा, पंजी, तसला व ट्रैक्टर-ट्रॉली जिसमें लगभग 10 कुंटल RBM लाद दिया गया था तथा रजिस्ट्रेशन नंबर UP19B 3502 अपने कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है। टीम में श्री भूपाल सिंह जीना व0द0, श्री पान सिंह मेहता, वन आरक्षी, श्री नीरज सिंह रावत वन आरक्षी, थे।

और पढ़े  देहरादून- पीएम किसान सम्मान निधि: 24वीं किस्त जारी, उत्तराखंड के आठ लाख से अधिक किसानों को 161.96 करोड़ मिले
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…