दिल्ली:- यमुना नदी खतरे के निशान से काफी ऊपर,सड़क से लेकर इमारतो तक सब कुछ हुआ जलमग्न,दिल्ली के सभी स्कूल-कॉलेज हुए बंद

Spread the love

दिल्ली:- यमुना नदी खतरे के निशान से काफी ऊपर,सड़क से लेकर इमारतो तक सब कुछ हुआ जलमग्न,दिल्ली के सभी स्कूल-कॉलेज हुए बंद

दिल्ली में यमुना नदी उफान पर है। कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुस आया है। हथनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी का पानी तेजी से बढ़ रहा है। यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से काफी ऊपर 208.46 मीटर के पैमाने को पार कर गया है। राजधानी दिल्ली में यमुना के बढ़े जलस्तर की वजह से निचले इलाकों में पानी भर गया है। दिल्ली के सभी स्कूल-कॉलेज रविवार तक बंद कर दिए गए हैं। उधर, यमुना का पानी कश्मीरी गेट बस स्टैंड तक पहुंच गया है। इस दौरान लगातार राहत और बचाव कार्य भी चल रहा है। लोग अपना सामान समेटकर सुरक्षित स्थानों की ओर रुख कर रहे हैं। दिल्ली में कुछ सड़कों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने भी एडवाइजरी जारी की है।

बाढ़ के कारण कई रोड किए गए बंद-
– कश्मीरी गेट मेन रोड रिंग रोड को बंद किया गया
– उफनती हुई यमुना नदी का पानी आईटीओ तक पहुंच गया है।
– पूर्वी दिल्ली से मध्य दिल्ली और कनॉट प्लेस तक आने-जाने का एक प्रमुख मार्ग है।
– भैरो मार्ग को बंद कर दिया गया है
– आईपी फ्लाईओवर और चंदगी राम अखाड़े के बीच महात्मा गांधी मार्ग
– कालीघाट मंदिर और दिल्ली सचिवालय के बीच महात्मा गांधी मार्ग
– वजीराबाद ब्रिज और चंदगी राम अखाड़े के बीच बाहरी रिंग रोड

और पढ़े  दिल्ली में भीषण गर्मी का अलर्ट,आज 44 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा, अलर्ट जारी..

खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही यमुना नदी-
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से काफी ऊपर है। हथनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद पानी में बढ़ोतरी हो गई है। खजूरी इलाके में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। पुराना किला के नीचले इलाके में पानी घुस गया है। यमुना बाजार इलाके में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। केंद्रीय जल आयोग के नवीनतम पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार को दोपहर 3-5 बजे के बीच यमुना का जल स्तर 208.75 मीटर तक पहुंच सकता है।

दिल्ली के सभी स्कूल-कॉलेज रविवार तक हुए बंद-
दिल्ली में यमुना में बाढ़ को लेकर हुई डीडीएम की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। दिल्ली के सभी स्कूल-कॉलेज रविवार तक बंद कर दिए गए हैं। उधर, यमुना का पानी कश्मीरी गेट बस स्टैंड तक पहुंच गया है।

दिल्ली में सभी भारी वाहनों की नोएंट्री-
बढ़ते जल स्तर को देखते हुए सिंघू, बदरपुर, लोनी और चिल्ला बॉर्डर से दिल्ली में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। हरियाणा, हिमाचल, चंडीगढ़, जम्मू- कश्मीर, उत्तराखंड से आने वाली बसें सिंघू बॉर्डर पर ही रोकी जाएंगी। आवश्यक सेवाओं वाली गाड़ियों पर प्रतिबंध नहीं होगा। आईएसबीटी से बसों का आना-जाना बंद हो गया है। इस वजह से यात्री परेशान हैं। उधर, लाल किले की दीवार से पानी टच हो गया है। लाल किला के पीछे रिंग रोड पर बाढ़ का पानी भर गया है।

निगमबोध घाट के निचले घाटों को भी अंतिम क्रिया के लिए बंद करने के आदेश-
राजधानी दिल्ली में पानी का स्तर अपने ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच गया है। गुरुवार सुबह आठ बजे यह 208.48 मीटर तक पहुंच गया है। हथिनी कुंड बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है और इस कारण राजधानी में बाढ़ की स्थिति और ज्यादा गंभीर हो सकती है। बाढ़ को देखते हुए प्रशासन ने पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी शमशान घाट को अस्थाई तौर पर बंद करने का आदेश दिया है। यदि पानी की ऊंचाई और ज्यादा बढ़ती है तो निगमबोध घाट के निचले घाटों को भी अंतिम क्रिया के लिए बंद करने का आदेश जारी किया जा सकता है। दिल्ली के निचले इलाकों में लगातार पानी बढ़ता जा रहा है। अब तक लगभग 20,000 लोगों को उनके घरों से सुरक्षित ठिकनों पर पहुंचाया जा चुका है। टेंट में लोगों को रहने की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निर्देश दिया है कि जरूरत पड़ने पर राजधानी के सरकारी स्कूलों को स्थाई आवास केंद्रों में तब्दील किया जा सकता है।

और पढ़े  दिल्ली महापौर पद चुनाव- BJP ने महापौर, उप-महापौर के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की, प्रवेश वाही पर जताया भरोसा, देखें ...

Spread the love
  • Related Posts

    दिल्ली- एयरपोर्ट पर हादसा: टेकऑफ के दौरान स्विस एयर विमान के इंजन में लगी आग, छह यात्री घायल

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर स्विस एयर की फ्लाइट एलएक्स 147 के टेकऑफ के दौरान उसके इंजन में अचानक खराबी आ गई और आग लग गई। इस घटना में…


    Spread the love

    ट्रंप पर हमले पर पीएम मोदी ने जताई चिंता- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वॉशिंगटन डीसी में हुई सुरक्षा घटना पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह जानकर राहत मिली है कि डोनाल्ड ट्रंप, उनकी पत्नी और…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *