दिल्ली Flood: यमुना के जलस्तर में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी,जलमग्न हुई आईटीओ-राजघाट की सड़कें,सुप्रीम कोर्ट के बाहर तक पहुंचा पानी

Spread the love

दिल्ली Flood: यमुना के जलस्तर में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी,जलमग्न हुई आईटीओ-राजघाट की सड़कें,सुप्रीम कोर्ट के बाहर तक पहुंचा पानी

यमुना के जलस्तर में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी ने दिल्लीवालों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। भले ही जलस्तर अब कम हो रहा है, लेकिन संकट अभी भी बरकरार है। भारी बारिश के बाद दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। नदी का उफान बरकरार है। यमुना का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में हालात बिगड़ गए हैं। निचले इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

जलभराव ने राजघाट को बनाया स्विमिंग पुल। राजघाट महात्मा गांधी की समाधि के सामने लगभग 6 से 7 फुट तक आ गया पानी जिसमें लोगों ने तैराकी शुरू कर दी।

यातायात की आवाजाही बाधित-
दिल्ली यातायात पुलिस ने एक ट्वीट में जानकारी दी कि शांति वन से गीता कॉलोनी फ्लाईओवर की ओर और गीता कॉलोनी फ्लाईओवर से राजघाट और आईएसबीटी, कश्मीरी गेट की ओर यातायात की आवाजाही प्रतिबंधित है।

जलभराव से लोगों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना-
दिल्ली में शुक्रवार को यमुना नदी के घटते जल स्तर के बीच कई हिस्से जलभराव और बाढ़ का सामना कर रहे हैं, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है। यात्रियों को आईटीओ रोड पर पानी के बीच अपनी मोटरसाइकिलें धकेलते देखा गया, जबकि दिल्ली में सराय काले खां टी-जंक्शन के पास एनएच-24 पर भारी ट्रैफिक जाम देखा गया।


Spread the love
और पढ़े  विधानसभा चुनाव: 'EVM पर स्याही, गोंद या इत्र लगाना माना जाएगा अपराध', पीठासीन अधिकारियों को EC के सख्त निर्देश
  • Related Posts

    दिल्ली- एयरपोर्ट पर हादसा: टेकऑफ के दौरान स्विस एयर विमान के इंजन में लगी आग, छह यात्री घायल

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर स्विस एयर की फ्लाइट एलएक्स 147 के टेकऑफ के दौरान उसके इंजन में अचानक खराबी आ गई और आग लग गई। इस घटना में…


    Spread the love

    ट्रंप पर हमले पर पीएम मोदी ने जताई चिंता- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वॉशिंगटन डीसी में हुई सुरक्षा घटना पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह जानकर राहत मिली है कि डोनाल्ड ट्रंप, उनकी पत्नी और…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *