हल्द्वानी:- स्टाफ नर्सों की कमी से जूझ रहा हल्द्वानी का महिला अस्पताल, मरीजों को हो रही दिक्कत

Spread the love

हल्द्वानी:- स्टाफ नर्सों की कमी से जूझ रहा हल्द्वानी का महिला अस्पताल, मरीजों को हो रही दिक्कत

कुमाऊं के एकमात्र महिला चिकित्सालय में जहां दिन प्रतिदिन ओपीडी और प्रसव के मामले बढ़ रहे हैं तो वहीं अस्पताल में चिकित्सकों और स्टाफ कर्मियों की खासी कमी है। पहाड़ के दूरदराज क्षेत्रों से महिलाएं यहां अपना इलाज कराने आती हैं लेकिन अस्पताल में स्टाफ और डॉक्टरों की कमी के चलते मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। खासकर स्टाफ नर्स की खासी कमी है जिनमें 19 पदों के सापेक्ष महज 7 स्टाफ नर्स ही यहां कार्यरत हैं। इसके अलावा डॉक्टरों के भी पद भी खाली हैं महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ उषा जंगपांगी ने बताया कि वर्तमान में शासन से कुछ स्टॉफ और चिकित्सकों की नियुक्ति हुई है लेकिन अभी भी स्टाफ पूरा नहीं है।

यहां गायनोलॉजिस्ट के 8 पद के सापेक्ष में चार पदों पर तैनाती है। उनका कहना है कि पिछले दिनों अस्पताल को कई नए डॉक्टर मिले हैं जिसके बाद से व्यवस्था दुरुस्त हुई है लेकिन रोजाना 250 से 300 के बीच ओपीडी और महीने में 350 से 400 के बीच प्रसव महिला अस्पताल में किए जाते हैं इसके लिए स्टॉफ की कमी एक चुनौती है। गौरतलब है कि हल्द्वानी स्थित महिला अस्पताल कुमाऊं का एकमात्र महिला हॉस्पिटल है जहां पहाड़ों के साथ-साथ उधम सिंह नगर से भी भारी संख्या में महिला मरीज इलाज के लिए पहुचती हैं। अस्पताल में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 50 बेड के हॉस्पिटल में जच्चा बच्चा के लिए सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध है बस जरूरत है तो एक अदद पूर्ण स्टॉफ की।

और पढ़े  प्रतीक यादव- आई लव यू...अस्थि विसर्जन के बीच भावुक पल, मासूम बेटी ने ऐसे दी पिता को अंतिम विदाई

बाइट- डॉ उषा जंगपांगी, सीएमएस महिला अस्पताल


Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून: CM धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं, जनसेवा में योगदान देने की भी अपील

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री  धामी ने बीते चार साल में सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से पत्र लिखकर उन्हें शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री धामी ने पत्र में कहा…


    Spread the love

    उत्तरकाशी: पीरुल प्लांट में लगी आग, दमकल के 2 वाहन मौके पर पहुंचे, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरकाशी डुंडा विकासखंड के ग्राम चकोन में महावीर गंगाडी के पीरुल प्लांट में आग लग गई। फायर सर्विस की दो गाड़ी सहित टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *