Nainital:- डीसीएस रावत को चुना गया हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का अध्यक्ष,सौरभ अधिकारी बने महासचिव।

Nainital:- डीसीएस रावत को चुना गया हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का अध्यक्ष,सौरभ अधिकारी बने महासचिव।

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर डीसीएस रावत व महासचिव पद पर सौरभ अधिकारी ने दर्ज की जीत। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विकास कुमार गुगलानी व महिला उपाध्यक्ष शीतल सेलवाल को चुना गया।बताया गया कि हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पद डीसीएस रावत ने भारी मतों से जीत हासिल की। दूसरे नंबर पर दुर्गा सिंह मेहता व तीसरे नंबर पर शशिकांत शांडिल्य रहे। अन्य पदों पर कांटे का मुकाबला हुआ।

अध्यक्ष पद पर डीसीएस रावत को 449, डीएस मेहता को 229 व शशिकांत शांडिल्य को 124 वोट मिले जबकि महासचिव पद पर सौरभ अधिकारी को 433 व उनके प्रतिद्वंद्वी विरेंद्र रावत को 419 वोट मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष (सामान्य) के लिए विकास कुमार मुगलानी को 452 व कौशल साह जगाति को 386 वोट मिले।

कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मानवेन्द्र सिंह को 446 जबकि प्रभात बोहरा को 397, महिला उपाध्यक्ष पद पर शीतल सेलवाल को 352 जबकि मधु नेगी सामंत को 290 व शिवांगी गंगवार को 189 वोट से संतुष्ट होना पडा।

संयुक्त सचिव (प्रशासनिक ) पद पर कौशल पांडे, संयुक्त सचिव (प्रेस) पद पर मंयक पांडे, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य (सामान्य) के चार पदों पर दिगविजय सिंह बिष्ट, ध्रुव चन्द्र, हिमान्शु राठौर व सुमन नौटियाल ने जीत हासिल की।

और पढ़े  हरिद्वार: अब कागजों पर सजेगी पड़ोसी हाथियों की दुनिया, वन्यजीव सप्ताह पर पहली बार की गई है ये खास पहल
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…