महाराष्ट्र:- उद्घाटन के 6 महीने के अंदर समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर 88 लोगों की मौत, क्या है इन हादसों के पीछे की वजह।

Spread the love

महाराष्ट्र:- उद्घाटन के 6 महीने के अंदर समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर 88 लोगों की मौत, क्या है इन हादसों के पीछे की वजह।

पिछले साल दिसंबर में बने समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर अभी तक 88 लोगों की जान जा चुकी है। इसमें शनिवार को एक निजी बस के डिवाइडर से टकरा जाने के बाद उसमें आग लगने से 25 यात्रियों की मौत का आंकड़ा भी शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल दिसंबर में इस एक्सप्रेस-वे को आंशिक रूप से खोला गया था।

क्या है हादसे के पीछे का कारण
महाराष्ट्र राजमार्ग पुलिस के एक अधिकारी ने हादसों के पीछे का कारण बताया। उन्होंने कहा कि छह-लेन चौड़े इस एक्सप्रेस-वे पर होने वाले हादसों के कारणों में से एक कारण सड़क सम्मोहन (Road hypnosis) है। सड़क सम्मोहन एक ऐसी मानसिक अवस्था है, जिसमें चालक सड़क की एकरसता से सम्मोहित होकर बाहरी घटनाक्रमों से प्रभावित हुए बिना काफी दूरी तक वाहन चलाता जाता है। अगर सरल भाष में समझे तों सड़क सम्मोहन यानी अच्छी सड़क देखकर ध्यान खो देना।

616 हो चुके हैं हादसे
अधिकारी ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि पिछले साल दिसंबर से अब तक नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कुल 39 घातक दुर्घटनाएं हुई हैं। इसके अलावा, इस एक्सप्रेस-वे पर 616 छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें 656 लोगों को गंभीर या मामूली चोटें आईं। वहीं, उन्होंने बताया कि अधिकांश दुर्घटनाएं तेज गति से वाहन चलाने, वाहन चलाते समय चालक को झपकी लगने और टायर फटने जैसे कारणों से हुई हैं।


Spread the love
और पढ़े  पश्चिम एशिया संकट- जापान-AUS का होर्मुज में नौसेना भेजने से इनकार, सऊदी अरब ने 23 ड्रोन रोकने का दावा किया
  • Related Posts

    पश्चिम एशिया संघर्ष- इराक का दावा- 24 घंटों में 21 अमेरिकी ठिकानों पर हमला, ईरान ने अमेरिकी-इस्राइली ड्रोन नष्ट किए

    Spread the love

    Spread the love     पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी…


    Spread the love

    पश्चिम बंगाल- SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी होने से पहले अलर्ट, जिलाधिकारियों को सुरक्षा के कड़े निर्देश

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए खास निर्देश दिए हैं। 23 मार्च को राज्य में पूरक (सप्लीमेंट्री) मतदात सूची जारी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *