हल्द्वानी: युवा मोर्चा ने किया नव मतदाता सम्मेलन आयोजित ।

हल्द्वानी: युवा मोर्चा ने किया नव मतदाता सम्मेलन आयोजित ।

संवाददाता- सुनील कुमार

हल्द्वानी भाजपा द्वारा चलाये जा रहे महाजनसंपर्क अभियान के तहत आज युवा मोर्चा ने हल्द्वानी में नव मतदाता सम्मेलन आयोजित किया। एमबीपीजी कॉलेज सभागार में ये कार्यक्रम आयोजित किया गया, नव मतदाता सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे, जिसमें आगामी चुनाव में पहली बार मतदान करने वाले युवाओं को युवा मोर्चा द्वारा केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाअध्यक्ष कार्तिक हरबोला ने बताया कि आगामी चुनाव में पहली बार वोट डालने वाले युवा जो कि नव मतदाता हैं उन्हें केंद्र व राज्य सरकार द्वारा युवाओं के लिए चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है, साथ ही आगामी चुनाव में भाजपा के समर्थन की अपील भी की जा रही है।

और पढ़े  हल्द्वानी: नितिन नवीन का बड़ा संकेत, 2027 में कमल की खुशबू से महकेगी 2029 में केंद्रीय सत्ता की राह
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तराखंड: अयोध्या में अतिथि गृह, रुद्रपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए कवायद तेज, तैयारी में जुटा विभाग

    अयोध्या में 67.83 करोड़ रुपये की लागत से राज्य अतिथि गृह और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित मोदी मैदान में 23.32 करोड़ रुपये से आधुनिक इंडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स…