लालकुआं- बिन्दुखत्ता में अवैध खनन कार्य जोरों पर,खनन माफिया जेसीबी लगाकर बेखौफ कर रहे हैं धड़ल्ले से खनन

लालकुआं- बिन्दुखत्ता में अवैध खनन कार्य जोरों पर,खनन माफिया जेसीबी लगाकर बेखौफ कर रहे हैं धड़ल्ले से खनन

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिन्दुखत्ता में अवैध खनन कार्य जोरों पर चल रहा है यहां सब कुछ वन विभाग व खनन विभाग के नाक के नीचे हो रहा है लेकिन प्रशासनिक अमला शांत बैठा हुआ है बिन्दुखत्ता क्षेत्र में खनन माफिया खेतों में जेसीबी लगाकर तथा बड़े बड़े गड्ढे खोदकर शासन के दिशा निर्देशो की धज्जियां उड़ा रहे है बिन्दुखत्ता में शासन की पाबंदी के वाबजूद चल रहा अवैध खनन का कार्य क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है वहीं लोगों की शिकायत के बाद भी कार्रवाई ना होने से खनन माफियाओं के हौसले बुलंदी पर है।
<strong>लालकुआं- बिन्दुखत्ता में अवैध खनन कार्य जोरों पर,खनन माफिया जेसीबी लगाकर बेखौफ कर रहे हैं धड़ल्ले से खनन</strong> बताते चलें कि शासन ने पूरे प्रदेश में अवैध रुप से हो रहे खनन पर रोक लगाई हुई है। खनन के लिए शासन से आवश्यक दिशा निर्देश भी प्रशासनिक अमले को दी गई है। इसके बाद भी लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बिन्दुखत्ता स्थित विकासपुरी खैरानी में वन विभाग व खनन प्रशासन की अनदेखी व मिलीभगत के चलते अवैध खनन का कार्य बे रोक-टोक चल रहा है। खनन माफिया खुलेआम खेतों में जेसीबी लगाकर तथा बड़े बड़े गड्ढे खोदकर खनन की क्रय विक्रय कर रहे है आरक्षित क्षेत्र होने के कारण स्थानीय लोगों ने इस बाबत वन विभाग से शिकायत भी है लेकिन खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई न होने से उनके हौसले बुलंद है खनन माफिया खेतों से अवैध रूप से खनन चोरी कर सरकार को लाखों रूपए का चुना लगा रहे हैं लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस और अपनी आंखें मूंदे बैठे हुए हैं सूत्रों की मानें तो खनन माफिया और वन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से यहां खेल खेला जा रहा है वहीं इस बाबत पूछे जाने पर तराई पूर्वी उपप्रभागीय वनाधिकारी अनिल जोशी का कहना है कि अब तक कहीं से अवैध खनन की शिकायत नहीं मिली है शिकायत मिलने पर अवैध खनन में लिप्त लोगों के खिलाफ जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  युवा विद्यार्थी मंथन: छात्रा ने उठाई ऑनलाइन शिक्षा की परेशानी, CM धामी ने मौके पर ही कर दी बड़ी घोषणा
  • Related Posts

    सुरेंद्र कोली की मौत के 4 दिन बाद भी पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, परिजनों के सारे सवाल बरकरार

    निठारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे और पिछले साल सभी 13 मामलों में बरी हुए सुरेंद्र कोली की मौत के चार दिन बाद भी हालात साफ नहीं हैं। उनके परिवार…

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…