लालकुआं: सरकार कर रही है गरीबों को बेघर- पूर्व विधायक प्रत्याशी यशपाल आर्य

Spread the love

लालकुआं: सरकार कर रही है गरीबों को बेघर- पूर्व विधायक प्रत्याशी यशपाल आर्य

लालकुआं सूबे की धामी सरकार द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण मुक्त अभियान का प्रदेश में धीरे धीरे विरोध शुरू हो गया है एक ओर जहां कांग्रेस पुरी हमला बार दिखाई दे रही है तो वहीं अन्य राजनीतिक दल भी खुलकर इसका विरोध कर रहे हैं। यहां लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी यशपाल आर्य ने सरकार के अतिक्रमण मुक्त अभियान का खुलकर विरोध किया उन्होंने सरकार अतिक्रमण के नाम पर गरीबों को बेघर करने का आरोप लगाया है।
यहां लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के सुल्तान नगरी पहुंचे पूर्व विधायक प्रत्याशी यशपाल आर्य ने लोगों से मुलाकात की इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से कहा कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर सरकार लोगों का उत्पीड़न कर रही है उन्होंने कहा कि धामी सरकार बर्षो से बसे लोगों और राज्य बनने से पहले बसे लोगों को अतिक्रमण के नाम उजाड़ रही है जो पूरी तरह गलत है उन्होंने कहा कि सरकार ने अनन फनन में तुगलकी फरमान जारी कर गरीबों को बेघर करने का काम शुरू कर दिया है तथा सरकार की इस कार्रवाई से हजारों लोग बेघर हो गए हैं लोगों को रहने के लिए कोई जगह नहीं है खुले आसमान तले लोग रात गुजारने पर मजबुर है तथा सरकार की ओर से अतिक्रमण के नाम पर भय का वातावरण बनाया जा रहा है।। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों ने पहाड़ से आये लोगों और भूमिहीन को बसाया था। लेकिन उनको भी सरकार अतिक्रमण के नजरिए से देख रही है तथा बर्षो पुराने धार्मिक स्थलो पर बुलडोजर चलाया जा रहा है जो सीधे सीधे धार्मिक आस्था पर प्रहार है।
उन्होंने कहा कि हम सरकार के इस फैसले का पूर जोर विरोध करते हैं साथ ही सरकार से यहां भी मांग करते हैं कि सरकार अपने इस फैसले को वापस ले।
उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने जल्द ही अपने फैसले को वापस नहीं लिया तो पूरे प्रदेश की गरीब जनता सड़कों पर उतरने को बाध्य होगी जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

और पढ़े  मोटाहल्दू:- फजीहत से बचे ये रास्ता रहेगा इतने दिनों के लिए बंद, बड़े वाहनों की आवाजाही हुई बंद।

Spread the love
  • Related Posts

    कर्णप्रयाग: कर्णप्रयाग मारपीट प्रकरण में चारों निहंगों को राहत, जिला एवं सत्र न्यायालय से मिली जमानत

    Spread the love

    Spread the loveकर्णप्रयाग मारपीट मामले में चारों निहंगों को जमानत मिल गई है। इनमें से तीन निहंग जेल में बंद थे, जबकि एक निहंग का एम्स ऋषिकेश उपचार चल रहा…


    Spread the love

    नदी में नहाते समय गंगा में बहे दिल्ली के दो युवक, छह दोस्त आए थे साथ घूमने थे, SDRF तलाश में जुटी

    Spread the love

    Spread the loveसिंगटाली झूला पुल के समीप गंगा नदी में स्नान के दौरान दिल्ली के दो युवक बह गए। एसडीआरएफ की ओर से युवकों की खोजबीन के लिए गंगा में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *