लालकुआं:- कांग्रेसियों ने उठाई भाजपा सांसद बृजभूषण को गिरफ्तार करने की मांग।

लालकुआं:- कांग्रेसियों ने उठाई भाजपा सांसद बृजभूषण को गिरफ्तार करने की मांग।

लालकुआं दिल्ली के जंतर-मंतर में बीते एक महीने से धरने पर बैठे पहलवानों के समर्थन में आज कांग्रेसियों ने तहसील प्रांगण में पहुंचकर भाजपा सांसद एवं कुश्ती संघ के बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की इस दौरान कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपकर कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की है साथ ही उन्होंने बृजभूषण सिंह की सांसद सदस्यता खत्म किए जाने की मांग रखी है।
बताते चलें कि आज राहुल प्रियंका गांधी सेना की जिला अध्यक्ष मीना जोशी कपिल के नेतृत्व में तहसील पहुंचे दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की इस दौरान आक्रोशित कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार राजीव वर्मा को सौंपा। जिसमें उन्होंने कहा कि अनेक देशों में भारत का नाम रोशन करने वाले पहलवान पिछले एक महीने से आंदोलित है तथा महिला खिलाड़ियों ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शौषण जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं तथा महिला खिलाड़ी कारवाई की मांग कर रही है बावजूद इसके भारत सरकार इस मामले में चुप है जो दुर्भाग्य कि बात है की उन्होंने कहा कि बेटियों को बढ़ावा देने की बात कहने वाली सरकार बेटियों के आंदोलन की अनदेखी कर रही है तथा केन्द्र सरकार अपनी पार्टी के आरोपी सांसद को बचाने के प्रयास करती दिख रही है जिसके चलते मुकदमा तक दर्ज नहीं होने दिया जा रहा है ।
उन्होंने कहा कि यदि जल्द कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह की सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई एवं उसकी सदस्यता खत्म नहीं की गई और गिरफ्तारी नहीं हुई तो कांग्रेस प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन करेगी जिम्मेदारी सरकार की होगी।इस मौके पर बिन्दुखत्ता ब्लांक अध्यक्ष पुष्कर दानू, युवा नेता भुवन पांडे, गिरधर बम,रमेश कुमार, राजपाल,सुरज राय, दीपक बत्रा, प्रदीप बथ्याल, हेमन्त पांडे,विजय सांवत, विमला जोशी, माया देवी,सईद अहमद सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और पढ़े  अखिलेश के बयान पर विरोध में उतरी BJP: सीएम धामी बोले, उत्तराखंड के अपमान पर सार्वजनिक रूप से मांगें माफी
  • Related Posts

    चमोली हेलीकॉप्टर क्रैश: AI के जरिए समझते हैं कैसे हुआ होगा हादसा, पलक झपकते ही चली गई 6 लोगों की जान

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के अंतिम चरण में दर्दनाक हवाई हादसा हो गया। बदरीनाथ धाम से तीर्थयात्रियों को लेकर देहरादून स्थित सहस्रधारा हेलीपैड जा रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर शुक्रवार…

    दिल्ली: मंगोलपुरी की जूता फैक्टरी में लगी भीषण आग, चार लोगों की मौत, लपटों पर काबू… कूलिंग का काम जारी

    मंगोलपुरी इलाके की एक जूता फैक्टरी में आग लग गई है। हादसे में चार लोगों की मौत की खबर है। आग को बुझाने के लिए मौके पर दमकल की 20 गाड़ियां…