हरिद्वार:- महिला के प्रेमी ने किया उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म,मां ने दी बेटी को मुंह बंद रखने की धमकी ।

Spread the love

हरिद्वार:- महिला के प्रेमी ने किया उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म,मां ने दी बेटी को मुंह बंद रखने की धमकी ।

हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। महिला के ट्रक चालक प्रेमी ने उसकी ही 10 वर्षीय मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म कर दिया। लेकिन हैरत की बात ये है कि मां ने इसका विरोध करने के बजाय आरोपी का साथ दिया। बेटी को मुंह बंद रखने की धमकी दी। पिता की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मां को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि आरोपी ट्रक चालक प्रेमी फरार है। जिसकी तलाश में टीम दबिश दे रही है।

पुलिस के मुताबिक, पिरान कलियर के एक गांव निवासी दिहाड़ी मजदूरी करने वाले व्यक्ति की पत्नी का सीमेंट का ट्रक चलाने वाले मदन शर्मा निवासी खेड़ी मुबारिकपुर लक्सर से प्रेम प्रसंग चल रहा है। महिला पिछले करीब एक महीने से उसके साथ लिव इन रिलेशन में थी। उसके तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ी 10 साल की एक बेटी है। सोमवार की देर रात कनखल थाने पहुंचे व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि पत्नी विवाद होने के बाद एक माह पहले बटी को साथ लेकर प्रेमी के साथ रहने के लिए चली गई थी।

पड़ोसी महिला को सुनाई आपबीती
बेटी को दो दिन पहले वह अपने साथ घर ले गया। बच्ची ने घर पहुंचने के बाद पड़ोसी महिला को आपबीती सुनाई। बताया कि मां के प्रेमी ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। इस पर मांग ने चुप रहने के लिए कहा। पड़ोसी महिला ने बच्ची के पिता को पूरी जानकारी दी। जिसके बाद पिता बेटी को साथ लेकर थाने पहुंचा और पुलिस को घटनाक्रम से अवगत कराया।

और पढ़े  रुड़की: पिरान कलियर में सालाना उर्स मेले के दौरान बवाल, दो पक्ष आपस में भिड़े, चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार

थाना प्रभारी नरेश राठौड़ ने बताया कि बच्ची के पिता की शिकायत पर आरोपी ट्रक चालक और महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला को आरोपी का समर्थन करने पर गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है। दो बार बच्ची से दुष्कर्म करने की जानकारी मिली है। बच्ची की मेडिकल जांच कराई गई है।


Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

    Spread the love

    Spread the love       वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे…


    Spread the love

    उत्तराखंड- स्वाइन फ्लू का प्रकोप: संक्रमित 5 मरीजों की मौत, अलर्ट जारी, अब तक 49 लोगों में पुष्टि

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामले स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रहे हैं। संक्रमण से जूझ रहे पांच लोगों की मौत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *