हल्द्वानी:लालकुआं नगीना कॉलोनी में रहने वाले सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे बुधपार्क,रेलवे प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन ।।

हल्द्वानी:लालकुआं नगीना कॉलोनी में रहने वाले सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे बुधपार्क,रेलवे प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन ।।

लालकुआं नगीना कॉलोनी में रहने वाले सैकड़ों लोगों के घरों में रेलवे द्वारा अतिक्रमण खाली कराए जाने के नोटिस चस्पा करने के बाद हल्द्वानी पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों ने बुधपार्क में रेलवे प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वह विगत कई दशकों से नगीना कॉलोनी में रह रहे हैं ऐसे में लगातार रेलवे द्वारा उनकी भूमि बताकर नोटिस चस्पा कर अतिक्रमण हटाए जाने की कार्रवाई किए जाने की बात कहकर कॉलोनी वासियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि प्रशासन तो दूर की बात उनसे वोट मांगने वाले विधायक<strong>हल्द्वानी:लालकुआं नगीना कॉलोनी में रहने वाले सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे बुधपार्क,रेलवे प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन ।।</strong> भी उनका सहयोग नहीं कर रहे। लिहाजा ग्रामीण हल्द्वानी आकर बुधवार को में धरना देने पर मजबूर हैं स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे जिस जमीन पर दावा कर रहा है उस जमीन के कोई दस्तावेज रेलवे के पास नहीं है ग्रामीणों द्वारा कई बार सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत भी जानकारी मांगी गई लेकिन रेलवे के पास नगीना कॉलोनी के कोई दस्तावेज नहीं हैं लिहाजा लगातार रेलवे द्वारा बेवजह उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश में सेवानिवृत्त पेंशनरों के पहली बार बनेंगे पहचान पत्र, एसओपी जारी करने की कवायद शुरू
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…