लालकुआं: चलती ट्रेन में पैर फिसल कर यात्री हुआ घायल।

Spread the love

लालकुआं: चलती ट्रेन में पैर फिसल कर यात्री हुआ घायल।

लालकुआं रेलवे स्टेशन पर बरेली जाने वाली चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक यात्री गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। यात्री चलती ट्रेन के पायेदान में फंस गया। जिसके चलते ट्रेन लगभग आधे घंटे से अधिक समय तक स्टेशन पर खड़ी रही।घायल यात्री के सर और पैर में गंभीर चोट लगी है। घटना के बाद यात्रियों के बीच अफरा तफरी का माहौल बन गया। वहीं स्टेशन पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना लालकुआं रेलवे पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने घायल यात्री को बड़ी मुश्किल के बाद ट्रेन के पायेदान खोलकर बाहर निकाला जिसे पुलिस ने उपचार को हल्द्वानी भेज दिया है। घायल व्यक्ति बरेली जिले के देवरानिया का रहने वाला बताया जा रहा है।
बताते चलें कि लालकुआं से बरेली को जाने वाली चलती डेमो ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक यात्री का पैर फिसल गया जिसके चलते यात्री ट्रेन के पायेदान में फंस गया।इस बीच स्टेशन पर अफरा तफरी का माहौल बना गया जिसके बाद आनन-फानन में ट्रेन रोकी गई वहीं घायल यात्री लगभग 40 मिनट तक ट्रेन के पायेदान में फंसा रहा इस दौरान लोगों की सूचना पर पहुंचे लालकुआं रेलवे सुरक्षा पुलिस के इंस्पेक्टर तरूण वर्मा ने घायल व्यक्ति को बड़ी मुश्किल के बाद ट्रेन का पायेदान खोलकर उसे बाहर निकाला। जिसके बाद उनके द्वारा घायल व्यक्ति को इलाज के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया है वहीं घायल व्यक्ति की पहचान 58 बर्षीय रामपाल निवासी देवरानिया जिला बरेली के रूप में हुई है इधर पुलिस ने घायल व्यक्ति के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। फिलहाल घायल व्यक्ति हालत गंभीर बताई जा रही है।

और पढ़े  ऋषिकेश- साईं घाट पर नहाने के दौरान नदी में बहा नोएडा का युवक, 7 युवकों का दल आया था घूमने

Spread the love
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पूरा उत्तराखंड आपके साथ…शहीद बीरेश्वर गोस्वामी के घर पहुंचे CM धामी, नाम पर बनेगा भव्य गेट

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी रविवार को अल्मोड़ा के पांडेखोला स्थित शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के घर पहुंचे और उनके माता-पिता, भाई समेत परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री…


    Spread the love

    देहरादून- बेटे के सपने के लिए पिता ने किस्मत से लिया पंगा, HC की नौकरी छोड़ किया मुंबई का रुख

    Spread the love

    Spread the loveएक पिता अपने बेटे के सपने के लिए कितना आगे जा सकता है इसकी मिसाल हैं दीपक भसीन। उत्तराखंड हाईकोर्ट की स्थायी नौकरी छोड़कर वह बेटे यज्ञ भसीन…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *