लालकुआं: मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 45 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार ।

लालकुआं: मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 45 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार ।

लालकुआं कोतवाली पुलिस ने शनिवार की देर रात मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को 45 पाउच कच्ची शराब के साथ किया है पकड़े गए आरोपी पर आबकारी अधिनियम के तहत कारवाई की जा रही है।
यहां बिन्दुखत्ता चौकी क्षेत्र के गोलागेट के पास पुलिस ने कच्ची शराब तस्कर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 45 पाउच के साथ शिवपुरी बिन्दुखत्ता तस्कर को गिरफ्तार किया है।
इधर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नशा उन्मूल अभियान के दौरान बिन्दुखत्ता चौकी क्षेत्र के खुरियाखत्ता में चैकिंग अभियान चलाया इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति भगवती मंदिर खुरियाखत्ता के पास कच्ची शराब बेच रहा है जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की इस दौरान पवन नेगी पुत्र दीवान सिंह नेगी निवासी नम्बर आठ खुरियाखत्ता बिन्दुखत्ता कच्ची शराब बेचता मिला जिसे पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया। चैकिंग के दौरान पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 45 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर पुलिस टीम में बिन्दुखत्ता चौकी प्रभारी गुरविंदर कौर, कांस्टेबल कमल बिष्ट, राजेश कुमार मौजूद रहे।

और पढ़े  उत्तराखंड: हरिद्वार में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मिली मंजूरी, CM ने जताया पीएम मोदी का आभार
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…