देहरादून : गुमशुदा राजेन्द्र का बीते 5 महीने से नहीं है कुछ अता-पता,सतपुली पुलिस ने नहीं की कोई भी कार्रवाई।।

देहरादून : गुमशुदा राजेन्द्र का बीते 5 महीने से नहीं है कुछ अता-पता,सतपुली पुलिस ने नहीं की कोई भी कार्रवाई।।

गुमशुदा राजेन्द्र S/0 देवू की गुमशुदगी की रिपोर्ट सतपुली मे दर्ज हुए 5 महीने से ज्यादा हो गए हैं लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा किसी भी तरह की कोई कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई है। परिजनों का कहना है कि राजेन्द्र ने अंतिम बार जब घर को काल कि थी तो उसमें खुद कि जान का खतरा बताया था। परिजनों का कहना है कि राजेन्द्र के बारे में पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है। जिस दिन राजेंद्र ने परिवार से अंतिम बार बात कि थी उसी दिन की शाम से राजेन्द्र राष्ट्रीय राजमार्ग 119(534) स्थित मजदूर डेरे से लापता है। राष्ट्रीय राजमार्ग 119 (534) कालसी ब्याश भूड से 200 किलोमीटर तक है जहां पर परिजनों घर गुमशुदा राजेंद्र सिंह का पता लगाने के लिए आना‌ जाना मुश्किल है क्योंकि गुमशुदा राजेंद्र सिंह के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। शायद इसी वजह से भी पुलिस प्रशासन द्वारा इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया है।<strong>देहरादून : गुमशुदा राजेन्द्र का बीते 5 महीने से नहीं है कुछ अता-पता,सतपुली पुलिस ने नहीं की कोई भी कार्रवाई।।</strong>घटना 11 दिसम्बर 2022 कि रात कि है लेकिन आज दिनाक 14 मई 2023 हो गई है लेकिन प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं कि जा रही। परिजनों का कहना है कि मुंशी रणबीर सिंह पर कार्रवाई कि जाए उससे पुछताछ की जाए क्योंकि राजेन्द्र 5 से 6 दिनों के कि उनको लिए उसी के पास काम के लिए गया था व मुंशी रणवीर सिंह भी वही पर था जब गुमशुदा राजेन्द्र सिंह की आखिरी वक्त उनके बड़े भाई खजान सिंह व बेटी शैलजा सिंह से फोन पर बात हुई थी।परिवार बहुत गरीब है शायद इसलिए प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। बेटी शैलजा सिंह अपने पापा कि गुमशुदगी से पहुंच चिंतित व परेशान हैं। परिवार सरकार से न्याय कि मांग कर रहे है। परिजनों द्वारा सरकार व पुलिस प्रशासन से गुहार लगा रही है कि पुलिस प्रशासन व सरकार और मीडिया-पत्रकार भी गुमशुदा राजेन्द्र का पता लगाने में मदद करे। अगर किसी ने राजेन्द्र को मार भी दिया है तो उसकी बॉडी को ढूंढने में मदद करें और परिजनों को सौंप दें। परिजनों व रिश्तेदार सभी बहुत परेशान है व रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों को इन्साफ दिलाने में प्रशासन कार्यवाही करे और ठेकेदार रणबीर सिंह से भी पुछताछ की जाए और दोशियों को गिरफ्तार किया जाए। अगर किसी अन्य लोगों को भी गुमशुदा राजेंद्र के बारे में कुछ भी पता लगे तो खजान सिंह गुमशुदा का भाई +91 93687 50814 सौरभ चौहान +91 7018194752 पर या सतपुली थाना +91 97592 95705 पर संपर्क करें।

और पढ़े  कुमाऊं विवि चुनाव: यतिन बने छात्र महासंघ अध्यक्ष, एबीवीपी ने बताया अपना प्रत्याशी तो बोले- मैं निर्दलीय

गुमशुदा राजेंद्र के बारे में कुछ भी पता लगे तो खजान सिंह गुमशुदा का भाई +91 93687 50814 सौरभ चौहान +91 7018194752 पर या सतपुली थाना +91 97592 95705 पर संपर्क करें।

  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…