लालकुआं: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राहुल छिलवाल का भव्य स्वागत।

लालकुआं: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राहुल छिलवाल का भव्य स्वागत।

लालकुआं के बिन्दुखत्ता में ब्लांक कांग्रेस की ओर काररोड़ में एक आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राहुल छिलवाल का कांग्रेस कार्यकर्ताओं गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया।
बताते चलें लालकुआं के बिन्दुखत्ता में पहली बार पहुचे कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राहुल छिलवाल का बिन्दुखत्ता ब्लांक अध्यक्ष पुष्कर दानू के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया ।इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली बड़ी जीत पर मिठाई का वितरण किया। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे जिला अध्यक्ष राहुल छिलवाल ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों के लिए राजनीति तैयार करने व संगठन से युवाओं को जोड़ने की अपील की इसके अलावा उन्होंने भाजपा की जन विरोधी नीतियों को आम जन तक पहुंचने का आह्वान किया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा, हेमवती नंदन दुर्गापाल, गिरधर बम, राजेन्द्र खनवाल,लक्ष्मण धपोला,कमल दानू, प्रदीप बथ्याल, भगवान धामी, विमला जोशी, गुरदयाल मेहरा, खुशाल मेहता, मीना कपिल,राधा दानू, सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और पढ़े  रुद्रप्रयाग: CM धामी ने किया 156 करोड़ के पुल का निरीक्षण, बदरी-केदार जाने वालों को मिलेगी जाम से राहत
  • Related Posts

    उत्तराखंड- हेलीकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर की क्रैश होने की सूचना,ड्रोन से तलाश

    बदरीनाथ से लौटते समय एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की खबर है। पायलट से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा है। अब ड्रोन से…

    उत्तराखंड: सदन से घर तक की दौड़, चांद के दीदार की होड़, 1 घंटे के भीतर विधानसभा परिसर में पसर गया सन्नाटा

    ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में दो दिन के सत्र को लेकर खासी जल्दबाजी का माहौल नजर आया। दूसरे दिन तो सुबह से ही कयासबाजी लगने लगी कि कितने बजे…