लालकुआं:- बिन्दुखत्ता में एक युवक ने बछिया के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार।।

Spread the love

लालकुआं:- बिन्दुखत्ता में एक युवक ने बछिया के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार।।

लालकुआं कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिन्दुखत्ता में शर्मशार करने वाला वाक्या सामने आया है यहां एक व्यक्ति पर गाय की बछिया से दुष्कर्म करने का आरोप है पशु स्वामी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिसे पुलिस ने न्यायालय पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
बताते चलें कि बीते दो दिन पूर्व बिंदुखत्ता संजय नगर प्रथम निवासी डिगर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कहा गया कि बुधवार की रात उनकी गौशाला से गायों के चीखने चिल्लाने की आवाज आई जिसके बाद वह उठकर गौशाला में पहुंचे तो वह स्थानीय निवासी राजन राम उर्फ राजू पुत्र प्रताप राम गौशाला में पहले से मौजूद था जिसे उन्होंने पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह भागने में कामयाब हो गया गौशाला में बछिया बेहोश पड़ी थी उसकी पेशाब वाली जगह पर खून बह रहा था। तहरीर के मुताबिक आरोपी इससे पूर्व भी 15 दिन पहले पड़ोसी धन सिंह की गौशाला में बछिया के साथ दुष्कर्म करते हुए पकड़ा गया था जिसे ग्रामीणों ने हिदायत करके छोड़ दिया था लेकिन इसके वाबजूद भी वह अपनी इन हरकतों से बाज नहीं आया और उसने पुनःइस घटना को अंजाम दे दिया।
इधर बिन्दुखत्ता पुलिस ने मिली तहरीर पर आरोपी राजन राम उर्फ के खिलाफ अप्राकृतिक दुष्कर्म,पशु क्रूरता संरक्षण अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया जिसके बाद चौकी प्रभारी गुरविंदर कौर की अगुवाई कांस्टेबल कमल बिष्ट व कांस्टेबल चन्द्रशेखर मल्होत्रा ने बीती देर रात आरोपी राजन राम (48) को बिन्दुखत्ता स्थित हल्दूधार 12 घर के समीप ग्राउंड से गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने बताया कि आरोपी नशे का आदी है इधर पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया जिसे आज कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

और पढ़े  ऋषिकेश- यूसुफ बीच पर तैरता मिला दिल्ली के युवक का शव, गंगा में डूबे अन्य लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी

Spread the love
  • Related Posts

    हरिद्वार – क्रिकेट मैच के बाद सड़क पर टकराव, घर लौट रहे युवक को बदमाशों ने बुरी तरह पीटा

    Spread the love

    Spread the loveहरिद्वार कनखल क्षेत्र में क्रिकेट मैच खेलकर घर लौट रहे एक युवक के साथ कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। बीच सड़क हुई इस घटना का वीडियो सीसीटीवी…


    Spread the love

    देहरादून: एक क्लिक, 4400 श्रमिकों को वितरित की गई 11 करोड़ रुपये, CM धामी ने डीबीटी से खातों में भेजी

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की विभिन्न योजनाओं के तहत 4400 से अधिक श्रमिकों को लगभग 11 करोड़ रुपये की…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *