2023 सीबीएसई Result: 155 अटल उत्कृष्ट विद्यालय पहले बोर्ड रिजल्ट में पिछड़े,नतीजे 30 % से भी कम

2023 सीबीएसई Result: 155 अटल उत्कृष्ट विद्यालय पहले बोर्ड रिजल्ट में पिछड़े,नतीजे 30 % से भी कम

सरकार ने करोड़ों खर्च कर सीबीएसई पैटर्न के जिन अटल उत्कृष्ट विद्यालयों से गुणवत्तायुक्त शिक्षा का सपना दिखाया, उन 155 विद्यालयों की सीबीएसई के पहले ही बोर्ड रिजल्ट में पोल खुल गई। हालात ये हैं कि 10वीं में इन विद्यालयों का रिजल्ट 60.49 प्रतिशत और 12वीं में महज 51.49 प्रतिशत रहा। इसके उलट जवाहर नवोदय विद्यालय और केंद्रीय विद्यालयों ने फिर रिजल्ट में अपनी बादशाहत साबित की है।
10वीं में 11 और 12वीं में 20 स्कूल तो ऐसे हैं, जिनके 30 प्रतिशत बच्चे ही पास हो पाए हैं। 10वीं में जवाहर नवोदय विद्यालय का पासिंग प्रतिशत 99.40 फीसदी रहा, जबकि 12वीं में भी सबसे अधिक 98.96 प्रतिशत रहा। दूसरे नंबर पर केंद्रीय विद्यालय और सरकारी विद्यालय रहे। केवि का 10वीं में पासिंग प्रतिशत 98.94 फीसदी रहा, जबकि 12वीं में सरकारी विद्यालयों का पासिंग प्रतिशत 96.24 फीसदी रहा।

हालांकि जीआईसी उर्गम, चमोली ने 10वीं में 100 प्रतिशत, जीआईसी खिरेरिखाल पौड़ी ने 10वीं, 12वीं में 100 फीसदी, जीआईसी श्रीकोठाल एकेश्वर, पौड़ी और जीआईसी बुंगलागढ़ी पौडी ने 10वीं में 100 प्रतिशत रिजल्ट दिया है। माना जा रहा है कि अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के खराब नतीजों की वजह से राष्ट्रीय स्तर पर सीबीएसई देहरादून रीजन का रिजल्ट भी नीचे गया है।

98 उत्कृष्ट विद्यालय ऐसे, जिनके 50 प्रतिशत से भी कम नतीजे

प्रदेश में 98 अटल उत्कृष्ट विद्यालय ऐसे हैं, जिनके नतीजे 50 प्रतिशत से भी कम रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, 10वीं में 39 ऐसे विद्यालय हैं, जिनके आधे छात्र भी पास नहीं हो पाए। वहीं, 12वीं में 59 ऐसे विद्यालय हैं, जिनके 50 प्रतिशत या इससे कम बच्चे पास हुए हैं। 155 अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में 10वीं के 8625 में से 5142 और 12वीं के 12753 में से 6481 छात्र ही पास हुए हैं।
ये उत्कृष्ट विद्यालय नतीजों में फिसड्डी

और पढ़े  उत्तराखंड: विधायक निधि 93 फीसदी स्वीकृत, आधे काम ही हुए पूरे, एक नजर में यहां देखें वित्तीय प्रगति

विद्यालय का नाम- 10वीं का रिजल्ट- 12वीं का रिजल्ट

जीआईसी स्योकोटि, बागेश्वर- 6.52 – 33.96

जीआईसी सिकरोढ़ा, हरिद्वार- 44.44 – ०.००

जीआईसी निरंजनपुर लक्सर, हरिद्वार- 37.39- 10.53

जीआईसी देवीपुरा रामनगर, नैनीताल- 57.26- 17.09

जीआईसी सकनोलीखाल, पौड़ी- 6.45- 31.15

जीआईसी खटीमा, ऊधमसिंह नगर- 33.83- 8.64

जीआईसी गजरौला, बाजपुर, यूएस नगर- 20.8- 14.13

जीआईसी बिजिटी सितारगंज, ऊधमसिंह नगर- 28.89- 18.84

जीआईसी दान्या बनोली, अल्मोड़ा- 18.92- 56.08

जीआईसी बुंगीधर, पौड़ी- 57.32- 21.62

  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…