भोजपुरी फ़िल्म “दिल की लगन” का फर्स्ट लुक हुआ आउट

Spread the love

भोजपुरी फ़िल्म “दिल की लगन” का फर्स्ट लुक हुआ आउट

लखनऊ – वैभव एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म”दिल की लगन” का आज फर्स्ट लुक आउट किया गया है।
फिल्म का फर्स्ट लुक बहुत ही प्यारा है पोस्टर के सेंटर में एक औरत हाथ में बच्चा लिए नदी के किनारे बैठी नजर आ रही हैं और वही फिल्म के नायक और नायिका को भी पोस्टर पर रोमांटिक अंदाज में दिखाया गया है लेकिन उनका फेस साफ साफ नजर नही आ रहा है की कौन नायक नायिका है। फिल्म के निर्देशक ने नायक नायिका के लुक और फेस को पोस्टर पर रिवील नहीं किया इसे सस्पेंस रखा है। निर्देशक की तरफ से ये पहल यूनिक लगी।
फ़िल्म की कहानी और फर्स्ट लुक के बारे में फ़िल्म के निर्माता नन्दलाल यादव व निर्देशक जेम्स पार्कर ने बताया हमारी फ़िल्म एक साफ सुथरी प्रेम कहानी पर आधारित है जिसमे हम प्रेम की परिभाषा के साथ साथ रिश्ते नाते , अपनी सभ्यता और कर्तव्यों को फिल्म के माध्यम से परदे पर लाने जा रहे हैं। बस प्यार आशीर्वाद बनाये रखे जल्द ही ट्रेलर आप सभी के बीच आयेगा।
फ़िल्म का निर्माण वैभव एंटरटेनमेंट के बैनर तले होने जा रहे है जिसके निर्माता नंदलाल यादव है और निर्देशक जेम्स पार्कर है इस प्यारी सी कहानी को खुद नंदलाल यादव ने लिखा है। संगीत दिया है यंग म्यूजिक डायरेक्टर दिनेश यादव ने और छायांकन नीलेश पाण्डेय।का है फिल्म के प्रचारक सोनू यादव एडिफ्लोर है और कोरियोग्राफर रमेश शर्मा है।
फ़िल्म में चॉकलेटी यादव और मनी भट्टाचार्य के साथ साथ आयाज खान व हिमांशी सिंह फिल्म के अहम किरदार में नजर आएंगे और इनके अलावा प्राची सिंह,पानमती शर्मा,डॉक्टर रवि गुप्ता व सरोज सिंह,मंटू लाल आदि कई कलाकार नजर आएंगे।

और पढ़े  दर्दनाक हादसा: डंपर में पीछे से टकराई रोडवेज, एक बच्ची समेत 2 की मौत, 20 घायल

Spread the love
  • Related Posts

    UP- वाराणसी बनेगा प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल, 200 करोड़ खर्च होंगे, बढ़ेगा व्यापार-रोजगार

    Spread the love

    Spread the love वाराणसी में प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल बनाया जाएगा। आईडब्ल्यूएआई की ओर से निर्माण कराया जाएगा। नगर निगम सामनेघाट में 2 एकड़ जमीन उपलब्ध कराएगा। इस…


    Spread the love

    UP- टीईटी पास अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, CM योगी ने बताया कब होगी शिक्षक भर्ती, जल्द आएगा विज्ञापन

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2026 में सफल अभ्यर्थियों के लिए शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *